साबित हुई जिंदगी की आखिरी चोरी… लोडिंग चुराकर भाग रहा था, पेड़ से टकराकर हुई दुर्घटनाग्रस्त, मौत

Updated on 17-01-2025 12:15 PM
सारनी। स्टेट हाईवे 43 बैतूल-परसिया पर बुधवार रात सड़क हादसे में मालवाहक वाहन चला रहे शख्स की मौत हो गई। वाहन में गत्ते से टुकड़े भरे थे, जो पेड़ से टकरा गया। मृतक वाहन को चोरी करके ले जा रहा था।सारनी थाना प्रभारी देवकरण डहेरिया ने बताया कि मृतक की पहचान रेहान उर्फ बिट्टू निवासी भोपाल के रूप में की गई है। आरंभिक जांच में पता चला है कि रेहान वाहन चोरी कर भाग रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया।

टक्कर में वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन पाथाखेड़ा निवासी संतोष कुमार का है जिसमें गत्ते भरे हुए थे। संतोष ने पुलिस को बताया कि रात में गाड़ी भरकर खड़ी की थी। अज्ञात चोर उसे चोरी कर भाग रहा था, इसी दौरान तेज रफ्तार में पेड़ से टकरा गया।

ईदगाह हिल्स पर किराना व्यापारी के घर लाखों की चोरी

भोपाल क्षेत्र में चोरी की एक अन्य घटना में शाहजहांनाबाद इलाके के पाश ईदगाह हिल्स क्षेत्र में रहने वाले किराना व्यापारी के सूने घर से नकदी सहित लाखों रुपये का माल चला गया। व्यापारी सपरिवार अपनी ससुराल में एक शादी समारोह में शामिल होने गए हैं।

घटना की सूचना मिलने पर उनके भाई मौके पर पहुंचे और थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी से सुराग तलाशने की कोशिश कर रही है।

शाहजहांनाबाद थाना पुलिस के मुताबिक संजय कुमार जैन हवामहल रोड, पीरगेट पर रहते हैं। उनके भाई मनोज जैन ईदगाह हिल्स स्थित प्रभुनगर कॉलोनी में रहते हैं। उनकी पुराने शहर के बाजार में किराना की दुकान है।

मनोज 14 जनवरी को सपरिवार जबलपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने गए है। वह भाई संजय को घर की देखरेख करने के लिए बोल गए थे। गुरुवार सुबह संजय को पता चला कि उनके भाई के घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि सभी कमरों में सामान बिखरा पड़ा हुआ था। घर की अलमारियों के भी ताले टूटे हुए थे।

संजय ने घटना के बारे में फोन पर मनोज को बताया। उसके बाद थाने जाकर एफआइआर दर्ज कराई। चोरी गए सामान और कीमत का पता मनोज के आने पर चलेगा। हालांकि संजय ने पांच से सात लाख रुपये तक की चोरी होने की संभावना जताई है।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.