रुतुराज गायकवाड़ या ईशान किशन की जगह ये खिलाड़ी करे ODI डेब्यू

Updated on 09-10-2022 06:10 PM

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर वसीम जाफर ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के एक स्टार को दूसरे वनडे इंटरनेशनल मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मौका देने के लिए वकालत की है। वसीम जाफर को लगता है कि शिखर धवन एंड कंपनी को रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के निर्णायक मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव करना चाहिए। उनका कहना है कि ऑलराउंडर शाहबाज अहमद को डेब्यू करना चाहिए। 

धवन की अगुवाई वाली टीम इंडिया को द्विपक्षीय सीरीज में बने रहने के लिए मेहमान टीम दक्षिण अफ्रीका को रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कैंपस में दूसरे वनडे मैच में हराना ही होगा। इसी मुकाबले से पहले टीम इंडिया को दीपक चाहर के रूप में एक तगड़ा झटका लगा है, जो सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर आए हैं, लेकिन फिर भी टीम की गेंदबाजी यूनिट साउथ अफ्रीका के मुकाबले कमजोर नजर आ रही है।  

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज के निर्णायक मैच से पहले ईएसपीएन क्रिकइन्फो से बात करते हुए पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज जाफर ने रविवार को वनडे डेब्यू करने के लिए शाहबाज अहमद का समर्थन किया। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मौजूदा क्रिकेट एक्सपर्ट ने कहा कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के ऑलराउंडर दूसरे वनडे के लिए भारतीय प्लेइंग इलेवन में रुतुराज गायकवाड़ या ईशान किशन की जगह लेनी चाहिए। 

उन्होंने कहा, "शाहबाज अहमद को खेलना चाहिए, क्योंकि वह गेंदबाजी विभाग में मददगार होंगे और बल्लेबाजी इकाई को मजबूत करेंगे। आप 50 ओवर के क्रिकेट में केवल पांच गेंदबाजी विकल्पों के साथ आगे नहीं बढ़ सकते। आप उनको रुतुराज गायकवाड़ या ईशान किशन की जगह ले सकते हैं।" भारत के पूर्व बल्लेबाज ने दूसरे वनडे इंटरनेशनल मैच से पहले दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर की भी तारीफ की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.