यह खिलाड़ी है सबसे बड़ा अनलकी, बड़े मैचों में पाकिस्तान को हरवा देता है, बाबर आजम का है दोस्त

Updated on 06-10-2023 02:03 PM
नई दिल्ली: आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 का आगाज हो चुका है। टूर्नामेंट का दूसरा मैच पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में नीदरलैंड के खिलाफ पाकिस्तान क्रिकेट टीम को फेवरेट माना जा रहा है। ऐसा इसलिए की इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान की टीम रैंकिंग में दूसरे स्थान पर हैं जबकि नीदरलैंड 16 स्थान पर है।

हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के साथ अक्सर ऐसा हुआ है कि वह बड़े टूर्नामेंट में छोटी टीमों के खिलाफ भी घुटने टेकने को मजबूर हुई है। इसके साथ ही अगर टीम के लिए अनलकी कहने जाने वाले खिलाड़ी भी साथ तो फिर क्या कहने। ऐसा ही कुछ आईसीसी विश्व कप 2023 में भी देखने को मिल सकता है।
दरअसल यहां बात हो रही है पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज हसन अली की। हसन अली को वनडे विश्व कप के लिए पाकिस्तान की टीम में नसीम शाह की जगह मौका मिला है। नसीम शाह को एशिया कप के दौरान कंधे में चोट लगी थी कि जिसके कारण वह भारत नहीं आ सके। ऐसे में हसन अली को मौका मिला।

हसन अली टीम के कप्तान बाबर आजम के खास दोस्तों में से एक हैं और वह अक्सर टीम के प्लेइंग इलेवन में उन्हें शामिल करते हैं। हालांकि कई मौकों पर हसन अली की गलतियां पाकिस्तान पर भारी पड़ी और टीम को मैच गंवाना पड़ा।

हसन अली को क्यों कहा जाता है पनौती?

साल 2021 में टी20 विश्व कप में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का फाइनल में टक्कर ऑस्ट्रेलिया के साथ था। इस खिताबी भिड़ंत में हसन अली ने ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू वेड का कैच छोड़ दिया था। हनस अली का यह कैच गंवाना पाकिस्तान को फाइनल में हारकर इसकी कीमत चुकानी पड़ी थी। हसन को वेड का कैच छोड़ने की वजह से काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी, क्योंकि उस कैच के बाद 17 गेंदों में 2 चौके और 4 छक्के के दम पर नाबाद 41 रनों की पारी खेली, जबकि मार्कस स्टॉयनिस ने 31 गेंदों में नाबाद 40 रन ठोककर ऑस्ट्रेलिया को विश्व विजेता बना दिया था।

एशिया कप 2022 में भी हसन अली पाकिस्तान क्रिकेट टीम का हिस्सा थे। इस टूर्नामेंट में भी पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ सुपर-4 में बुरी तरह से हार मिली थी। इस मैच में भी हसन ने अली ने 3 ओवर की गेंदबाजी की थी और उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला था।

फैंस भी मानते हैं हसन को पनौती

पाकिस्तान क्रिकेट के फैंस भी हसन अली को बहुत कम पसंद करते हैं। एक स्थानीय मैच के दौरान हसन अली ने फैंस से मारपीट भी कर ली। हसन को फैंस मैथ्यू वेड का कैच छोड़ने को लेकर चिढ़ा रहे थे, जिसके बाद वह फैंस से लड़ाई करने पर उतर आए। ऐसा ही एक बार तब जब उनसे पत्रकारों ने कुछ तीखे सवाल पूछे तो वह भड़क गए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.