बाउंड्री लाइन पर 'स्पाइडरमैन' बना यह खिलाड़ी, एक हाथ से लपका कैच, बल्लेबाज ने पकड़ लिया माथा

Updated on 13-09-2023 02:38 PM
नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस समय 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है जिसकी मेजबानी साउथ अफ्रीका कर रहा है। सीरीज का तीसरा मुकाबला बीते मंगलवार 12 सितंबर को खेला गया। इस मैच में मेजबान टीम अफ्रीका ने बाउंस बैक किया और ऑस्ट्रेलिया को 111 रन के बड़े मार्जिन से हरा दिया। हालांकि इस मैच में सबसे ज्यादा सुर्खियां शॉन एबट ने बिखेरी। उन्होंने एक अविश्वसनीय कैच लपक तहलका मचा दिया। उनके कैच का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

शॉन एबॉट ने बाउंड्री पर किया खेल
दरअसल, साउथ अफ्रीका की पारी का 47वां ओवर ऑस्ट्रेलिया की ओर से नेथन एलिस डाल रहे थे। उनके ओवर की पहली गेंद से स्ट्राइक पर साउथ अफ्रीका के मार्को यानसन थे। मार्को ने पहली तीन गेंद में 1 छक्का और 2 चौके उड़ाए। इसके बाद चौथी गेंद एलिस ने थोड़ी बाहर रखी जिसपर यानसन ने हल्का सा आगे आकर जोर से बल्ला घुमाया।

यह गेंद भी सीधा सीमारेखा के बाहर जा रही थी। लेकिन बाउंड्री पर तैनात शॉन एबट के कुछ अलग प्लैन थे। उन्होंने दूर से भागते हुए आकर गेंद को सिर्फ छक्के में जाने से रोका ही नहीं बल्कि एक हाथ से हैरतअंगैज कैच भी लपक लिया। एबट का कैच देख मार्को ने अपना सिर पकड़ लिया। उनको अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हुआ। बल्लेबाज के इस रिएक्शन की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। यानसन 16 गेंद में 32 रन बनाकर आउट हो गए।

साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 111 रन से हराया
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट पर 338 रन जड़ दिए। एडन मारक्रम ने 102 रन की गजब अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा क्विंटन डि कॉक (82) और कप्तान टेम्बा बावुमा (57) ने भी अर्धशतक जड़ा। 339 रन के टारगेट का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने तूफानी शुरुआत की। लेकिन एक के बाद एक विकेट गिरते गए और वह सिर्फ 227 रन पर ही ऑल आउट हो गए। ऐसे में अफ्रीका 111 रन से जीत गई। ऑस्ट्रेलिया सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.