नौकरी छोड़ इस शख्स ने किया कुछ ऐसा कि दुबई के लोग भी हुए दीवाने, सालाना करोड़ों रुपये की कमाई

Updated on 31-07-2025 02:55 PM
नई दिल्ली: क्या सब्जी बेचकर करोड़ों रुपये कमाए जा सकते हैं? हां, बिल्कुल। ऐसा कर दिखाया है केरल के रहने वाले बिजेश पीके ने। उन्होंने अपनी नौकरी छोड़कर सब्जी उगाने और उन्हें बेचने का काम शुरू किया। इससे उन्हें शानदार कमाई हुई। कुछ ही समय में उनकी कमाई करोड़ों रुपये में होने लगी। वह दुबई को अपनी सब्जी सप्लाई करते हैं।

कैसे हुई शुरुआत?

करीब एक दशक पहले की बात है। बिजेश दुबई गए थे। वहां ओणम फेस्टिवल के दौरान उन्हें दावत के लिए ताजे केले तलाशने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। उस दौरान वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। केले के पत्तों की मशक्कत के दौरान उनके दिमाग में आइडिया आया कि अगर यहां रहने वाले भारतीयों को भी भारत की तरह आसानी से केले के पत्ते मिलने लगे तो कितना अच्छा होगा। बस, यहीं ये उने दिमाग में कारोबार का कीड़ा पैदा हो गया।

इस विचार से प्रेरित होकर 47 साल के बिजेश ने अपनी नौकरी छोड़ी और अपने गृहनगर त्रिशुर लौट आए। यहां उन्होंने जरूरी लाइसेंस लिए 35 परिवारों द्वारा उगाई गईं 160 किलो सब्जियों का निर्यात करके अपने कारोबार को शुरू किया। आज उनकी कंपनी नेचर बीट्स ऑर्गेनिक दुबई में 1000 से अधिक फैमिली को जैविक सब्जियां उपलब्ध कराती है। यही नहीं, उनकी अल कुसैस में एक रिटेल शॉप भी है।

केले से कारोबार से शुरुआत

बिजेश बताते हैं कि उन्होंने दुबई से भारत आकर सबसे पहले दुबई में केले का निर्यात किया था। हालांकि यह कारोबार बहुत ज्यादा समय तक नहीं चला क्योंकि पेमेंट से संबंधित समस्या शुरू हो गई थी। साथ ही खास मुनाफा भी नहीं हुआ था। इसके बाद उन्होंने दुबई में जैविक सब्जियां बेचना शुरू किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.