यूएई का यह 'पाकिस्तानी' भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा, रोहित शर्मा की तरह है सिक्स हिटिंग मशीन

Updated on 10-09-2025 05:38 PM
नई दिल्ली: दुबई और अबू धाबी में एशिया कप 2025 का आगाज हो चुका है। भारतीय क्रिकेट टीम अपने अभियान का आगाज आज यानी 10 सितंबर को मेजबान यूएई के खिलाफ करने वाली है। कहने को तो यूएई के सामने भारत काफी ज्यादा मजबूत टीम है। लेकिन, क्रिकेट एक ऐसा खेल है, जिसमें कभी भी कुछ भी हो सकता है। कोई भी टीम किसी को भी हरा सकती है।

इसलिए सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी इस टूर्नामेंट में किसी भी टीम को कम नहीं आक रही होगी। वहीं अब हम आपको बताने जा रहे हैं यूएई के उस पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी के बारे में जो भारत को इस मैच में परेशान कर सकता है।

भारत को परेशान कर सकते हैं मुहम्मद वसीम

29 साल के यूएई के कप्तान मुहम्मद वसीम भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा बन सकते हैं। बता दें कि वसीम पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी हैं। उनका जन्म पाकिस्तान के मियां चन्नू में हुआ था। हालांकि, फिर वह यूएई शिफ्ट हो गए और अब उनके लिए ही क्रिकेट खेलते हैं। वसीम ने 2021 में यूएई के लिए डेब्यू किया था। यूएई के कप्तान लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं। यह भी भारत के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा की तरह सिक्स हिटिंग मशीन हैं। भारत को मुहम्मद वसीम के लिए खास प्लान बनाकर आना होगा। क्योंकि, अगर वह चले तो बड़ी पारी खेल सकते हैं।

टी20आई में छक्कों के मामले में सिर्फ रोहित शर्मा से पीछे

टी20 इंटरनेशनल में रोहित शर्मा सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 205 छक्के अपने पूरे टी20आई करियर में लगाए थे। हालांकि, इस लिस्ट में ठीक पीछे मुहम्मद वसीम हैं। वसीम ने अब तक 82 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 155.7 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 2922 रन बनाए हैं। वसीम ने 180 छक्के और 234 चौके भी लगाए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 04 July 2026
नई दिल्ली: कोलंबिया ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अपने अजेय रिकॉर्ड को राउंड ऑफ 32 में भी बरकरार रखा है। टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कैनसस सिटी स्टेडियम…
 04 July 2026
नई दिल्ली: इंडिया ए के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच के तीसरे दिन दुर्भाग्यशाली रहे और फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में अपना 10वां शतक लगाने से महज 6 रन…
 04 July 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 16 यानी कि प्री-क्वार्टर फाइनल के एक बेहद हाई-वोल्टेज मुकाबले में FIFA ने अचानक बड़ा बदलाव किया है। मेजबान मेक्सिको और…
 04 July 2026
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार कीशाम 7 बजे से…
 02 July 2026
नई दिल्ली: बारिश की वजह से भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच पूरा नहीं हो सका। चेस्टर ली स्ट्रीट में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया के…
 02 July 2026
अटलांटा: फीफा विश्व कप 2026 में इंग्लैंड की फुटबॉल टीम उलटफेर का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। डीआर कांगो के खिलाफ मैच के 74वें मिनट तक इंग्लिश टीम पीछे…
 02 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने फुल मेंबर देशों के खिलाड़ियों में सबसे कम…
 02 July 2026
चेस्टर ली स्ट्रीट: आयरलैंड से 2-0 की शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया को श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहली जीत मिलने वाली थी। लेकिन कुदरत को कुछ और ही…
 02 July 2026
लॉस एंजिल्स: बॉलीवुड सुपरस्टार और नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी के को-ओनर शाहरुख खान ने अमेरिका में क्रिकेट के इतिहास का एक नया अध्याय लिख दिया है। कैलिफोर्निया के पोमोना में LA…
Advt.