विराट कोहली की इस एक फोटो ने जीता करोड़ों इंडियन फैन्स का दिल

Updated on 05-09-2022 06:02 PM

भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को एशिया कप 2022 का सुपर 4 मुकाबला खेला गया। एक सप्ताह के अंदर भारत और पाकिस्तान की टीमें दूसरी बार आमने-सामने थीं। ग्रुप-ए का मैच पाकिस्तान ने पांच विकेट से गंवाया था और सुपर-4 में टीम इंडिया को इतने ही विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में विराट कोहली ने 60 रनों की बढ़िया पारी खेली और भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। विराट ने जैसे ही पचासा ठोका, इसके बाद वह अपनी जर्सी को चूमते नजर आए। इस फोटो ने करोड़ों इंडियन क्रिकेट फैन्स का दिल जीत लिया है।  विराट की इस फोटो को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। विराट की इस फोटो को फैन्स ने भी खूब पसंद किया है और इसे जमकर शेयर भी किया है। विराट ने अपनी पारी के दौरान चार चौके और एक छक्का लगाया और उनका स्ट्राइक रेट भी 136 से ज्यादा का रहा। विराट की पारी के दम पर ही टीम इंडिया ने 20 ओवर में 181 रन बनाए। पाकिस्तान ने हालांकि पांच विकेट गंवाकर, एक गेंद शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत को सुपर-4 में अब अफगानिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ मैच खेलने हैं और अगर फाइनल में पहुंचना है, तो दोनों मैच जीतने ही होंगे। एशिया कप 2022 का फाइनल मैच अगले रविवार यानी कि 11 सितंबर को खेला जाना है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.