एक साल में 35% से ज्यादा उछल चुका है यह NBFC स्टॉक, क्या आपके पास है?

Updated on 22-06-2023 08:28 PM
नई दिल्ली: एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LIC Housing Finance Limited) का शेयर आज शुरुआती कारोबार में 2.69 फीसदी उछल गया। बीएसई पर यह अभी 416.40 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा है। बीएसई पर इसका 52 हफ्ते का हाई 443.50 रुपये और लो 302 रुपये है। इसके वॉल्यूम में 1.02 गुना से अधिक तेजी आई है। सेंसेक्स आज 0.1% तेजी के साथ 63,500 के ऊपर खुला जबकि निफ्टी 0.9% की बढ़त के साथ 18,800 अंक के ऊपर पहुंच गया। एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के हाउसिंग फाइनेंस कंपनी है जो नेशनल हाउसिंग बैंक (National Housing Bank) के पास रजिस्टर्ड है। कंपनी लोगों को घर खरीदने और बनाने के लिए लोन देती है। साथ ही डेवलपर्स को भी फाइनेंस करती है। कंपनी प्रॉपर्टी के अगेंस्ट लोन देती है, कमर्शियल प्रॉपर्टीज के लिए लीज रेंटल डिस्काउंटिंग देती है। साथ ही कमर्शियल शोरूम और दुकानों को खरीदने के लिए भी लोन देती है।

फाइनेंशियल ईयर 2023 की चौथी तिमाही में कंपनी का कुल रेवेन्यू 20.70 परसेंट की तेजी के साथ 6,431 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान कंपनी का टैक्स पूर्व प्रॉफिट 1,453 करोड़ रुपये रहा जो पिछले साल मार्च तिमाही की तुलना में 10.57% अधिक है। कंपनी का नेट प्रॉफिट 6.91 फीसदी की तेजी के साथ 1191 करोड़ रुपये पहुंच गया। अगर पिछले फाइनेंशियल ईयर की बात करें तो कंपनी की नेट सेल 13.69 फीसदी की तेजी के साथ 22,714 करोड़ रुपये रही। इस दौरान कंपनी का प्रॉफिट बेफोर टैक्स 27.22 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 3,561 करोड़ रुपये पहुंच गया। पिछले साल की तुलना में कंपनी का नेट प्रॉफिट 26.46 फीसदी बढ़कर 2891 करोड़ रुपये पहुंच गया। इस दौरान कंपनी ने अपने निवशकों को शानदार डिविडेंड दिया है। कंपनी लगातार 17.4 फीसदी का डिविडेंड दे रही है। कंपनी के शेयरों में पिछले एक साल में 35 फीसदी तेजी आई है और इसमें स्ट्रॉन्ग बाइंग एक्टिविटी दिख रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.