मार्केट खुलते ही इस मल्टीबैगर स्टॉक ने लगा दी छलांग, जानिए क्यों आई उछाल

Updated on 27-09-2023 02:47 PM
नई दिल्ली: शेयर मार्केट बुधवार सुबह सतर्कता के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 0.38 परसेंट और निफ्टी में 20.36 परसेंट की गिरावट आई। इस गिरावट के बीच पोकरना लिमिटेड (Pokarna Limited) के शेयरों में 7.76% तेजी देखने को मिली। कीमत में तेजी के साथ इसका वॉल्यूम भी 3.01 गुना बढ गया। इस शेयर ने लंबे समय तक सुस्ती के बाद हाल में अहम चार्ट ब्रेकआउट दिया है। इसका मार्केट कैप अभी 7,594.94 करोड़ रुपये है और एंटरप्राइज वैल्यू 1,519.51 करोड़ है। टेक्निकल फ्रंट पर 27 सितंबर, 2023 को इस स्टॉक का 200 दिन का मूविंग एवरेज 422.22 रुपये है जबकि 50 दिन का मूविंग एवरेज 466.31 रुपये है। बीएसई पर इसकी मौजूदा कीमत 488.95 रुपये प्रति शेयर है। हालिया क्रॉसओवर में इसके 50 दिन के डीएमए ने 200 दिन के डीएमए को पार कर लिया है। यह लॉन्ग टर्म में मजबूती और तेजी का संकेत है।

1991 में स्थापित पोकरना ग्रेनाइट इंडस्ट्री की जानी मानी कंपनी है। इसने अपने हाई-क्वालिटी प्रॉडक्ट्स और डाइवर्सिफिकेशन से अपने लिए अलग मुकाम बनाया है। इस कंपनी को क्वार्टज सरफेस और एडवांस्ड ब्रेटनस्टोन टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल में महारत हासिल है। इसकी मौजूदकी 23 देशों में है और इसके पास मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क है। कंपनी की सबसे बड़ी खासियत उसकी भरोसेमंद प्रॉडक्ट सप्लाई है। कंपनी के क्वार्टज सरफेस को Quantra नाम से बेचा जाता है और ग्रेफाइट प्रॉडक्ट्स पर पोकरना ब्रांड है। साथ ही कंपनी के पास STANZA ब्रांड के नाम से एपेरल मैन्यूफैक्चरिंग और रिटेलिंग बिजनस भी है।

कंपनी ने हाल में अपनी पहली तिमाही का रिजल्ट घोषित किया है जो इस प्रकार है... कंपनी के टॉपलाइन रेवेन्यू यानी टोटल सेल और इनकम में 20.58 परसेंट की गिरावट आई है। इस दौरान कंपनी का कुल रेवेन्यू 162 करोड़ रुपये रहा जो पिछले साल के समान अवधि की तुलना में 240 करोड़ रुपये रहा था। साथ ही कंपनी के नेट प्रॉफिट में भी 35.71 परसेंट की गिरावट आई है। इस तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 18 करोड़ रुपये रहा। कुल मिलाकर फाइनेंशियल ईयर 2024 की पहली तिमाही में कंपनी के रेवेन्यू और प्रॉफिट में पिछले साल के मुकाबले गिरावट आई है। दूसरी ओर कंपनी के फाइनेंशियर रेश्यो पर नजर डालें तो इसकी पीईजी रेश्यो तीन है। यह भविष्य में कमाई में सुधार की उम्मीद जगाता है। साथ ही कंपनी का पीबी रेश्यो 3.05 है जो इस बात को दिखाता है कि निवेशक कंपनी की बुक वैल्यू पर प्रीमियम देने को तैयार है। इसमें एक पॉजिटिव संकेत यह भी है कि एफआईआई ने जून तिमाही में कंपनी ने अपनी होल्डिंग्स बढ़ाई है। यह कंपनी के फ्यूचर ग्रोथ में उनके भरोसे को दिखाता है। इतना ही नहीं इस शेयर में भारी बाइंग एक्टिविटी देखी जा रहा है। पिछले तीन साल में इसमें 260 परसेंट तेजी आई है जिससे मल्टीबैगर स्टॉक के रूप में इसकी स्थिति और मजबूत हुई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.