मार्केट खुलते ही 14% उछला यह मल्टीबैगर शेयर, सालभर में निवेशकों को कर चुका है मालामाल

Updated on 13-10-2023 02:21 PM
नई दिल्ली: स्काई गोल्ड लिमिटेड सोने के आभूषणों के निर्माण, प्रॉडक्शन और प्रमोशन में माहिर है। कंपनी एक B2B मॉडल के तहत काम करती है। कंपनी मुख्य रूप से मध्यम श्रेणी के ज्वेलर्स और बुटीक स्टोर्स को सप्लाई करती है जो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और पारंपरिक खुदरा दुकानों दोनों के जरिए बिक्री करते हैं। स्काई गोल्ड लिमिटेड का बिजनस मुख्य रूप से 22 कैरेट सोने के आभूषणों पर केंद्रित करती है। कंपनी अपने ग्राहकों के टेस्ट के मुताबिक अलग-अलग तरह के डिजाइन बनाती है। उसके ज्वेलरी में कई प्रकार के डिजाइन शामिल हैं। अक्सर इन्हें अमेरिकी हीरे या रत्नों से सजाया जाता है। कंपनी के पास प्रतिष्ठित ग्राहकों की लिस्ट है जिनमें मालाबार गोल्ड, जॉयलुकास, एसआर गोल्ड और कई दूसरे जाने-माने नाम शामिल हैं।

इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी की बिक्री 20% बढ़कर 376 करोड़ रुपये हो गई जबकि पिछले साल समान तिमाही में यह 313 करोड़ रुपये थी। इसी तरह कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 137.5% बढ़कर 19 करोड़ रुपये हो गया जबकि पिछले फाइनेंशियल ईयर की पहली तिमाही में यह 8 करोड़ रुपये था। कंपनी का नेट प्रॉफिट भी पहली तिमाही में 120% बढ़कर 11 करोड़ रुपये हो गया जो पिछले साल की समान तिमाही में पांच करोड़ रुपये था। कंपनी ने पिछले एक साल में 257% और पिछले तीन साल में 490% का शानदार रिटर्न दिया है। इसके साथ ही कंपनी का ROCE 17.5% और ROE 21.3% है। शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में 14% से अधिक की तेजी आई और यह अपने नए 52-सप्ताह के उच्च स्तर 537.55 रुपये पर पहुंच गया। कीमत में तेजी के साथ ही इसके वॉल्यूम में भी 1.25 गुना से अधिक बढ़ोतरी देखने को मिली। निवेशकों को आने वाले दिनों में इस ट्रेंडिंग स्टॉक पर कड़ी नजर रखनी चाहिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.