दिल्ली-मेरठ RRTS के लिए मनीला मुख्यालय वाले इस बैंक से मिल रहा है करोड़ों डॉलर

Updated on 19-12-2023 01:41 PM
नई दिल्ली: दिल्ली से मेरठ की यात्रा एक घंटे से भी कम समय में हो सके, इसके लिए एशियाई विकास बैंक (ADB) लोन देने को तैयार हो गया है। रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम या आरआरटीएस के दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर के निर्माण के लिए कल ही भारत सरकार और एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने 37 अरब जापानी येन (करीब 25 करोड़ डॉलर) के ऋण के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। करीब 82 किलोमीटर लंबे दिल्ली-मेरठ क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) कॉरिडोर में इस समय सहिबाबाद से दुहाई तक का कॉरिडोर आम जनता के लिए खोल भी दिया गया है।

पहले भी एडीबी से मिला था ऋण

इससे पहले, साल 2020 में भी एडीबी ने इस परियोजना से जुड़े एक लोन को मंजूरी दी थी। दरअसल, दिल्ली को अन्य शहरों से जोड़ने के लिए एनसीआर क्षेत्रीय योजना 2021 के तहत योजनाबद्ध तीन प्राथमिकता वाले रेल गलियारों का निर्माण होना है। इसके पहले कॉरिडोर के निर्माण के लिए एडीबी ने 104.9 करोड़ डॉलर के ऋण की मंजूरी दी थी। यह ऋण भी कई किस्तों में जारी होना था। एडीबी ऋण की पहली किस्त 50 करोड़ डॉलर की थी और अन्य 50 करोड़ डॉलर का सह-वित्तपोषण एआईआईबी द्वारा किया गया था।

हो गया हस्ताक्षर


एडीबी ने दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर के लिए अभी जो 25 करोड़ डॉलर का लोन देने पर सहमत हुआ है, उसके लिए 15 दिसंबर को नई दिल्ली में समझौते पर हस्ताक्षर किया गया। इस पर भारत सरकार की तरफ से वित्त मंत्रालय में आर्थिक मामलों के विभाग की संयुक्त सचिव जूही मुखर्जी और एडीबी के कंट्री डिप्टी डाइरेक्टर हो युन जियोंग ने हस्ताक्षर किया।

अभी दिल्ली से मेरठ जाने में लगते हैं तीन-चार घंटे


राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के आबादी वाले हिस्सों से गुजरते हुए, 82 किलोमीटर का गलियारा तेज, सुरक्षित और उच्च क्षमता वाली पैसेंजर ट्रांजिट सर्विस प्रदान करेगा। इससे यात्रा का समय 3-4 घंटे से घटकर एक घंटा रह जायेगा। साथ ही पूरे क्षेत्र में आर्थिक और रोजगार के अवसरों का विस्तार होगा। साथ ही लाखों टन सीओ2 उत्सर्जन की भी बचत होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारत अब सिर्फ बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी नहीं कर रहा, बल्कि हाई-स्पीड ट्रेन तकनीक में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है। रेलवे मंत्रालय…
 20 September 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष तथा होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल की आपूर्ति ठप होने से वैश्विक स्तर पर ईंधन का महासंकट खड़ा हो…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरते समय हुई एक गलती मुंबई के एक टैक्सपेयर को भारी पड़ गई। रिटर्न में गलती से 9.60 लाख रुपये की रकम EPF से…
 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
Advt.