अपने सीईओ को सालाना 58 करोड़ रुपये से ज्यादा सैलरी दे रही है यह आईटी कंपनी, जानिए पूरी डिटेल

Updated on 30-04-2024 04:41 PM
नई दिल्ली: देश की प्रमुख आईटी कंपनियों में शामिल विप्रो (Wipro) ने अपने नए सीईओ और एमडी श्रीनिवास पल्लिया (Srinivas Pallia) को मिलने वाले वेतन का खुलासा कर दिया है। कंपनी ने बताया कि पहले दो साल तक हर वर्ष अधिकतम 70 लाख डॉलर यानी करीब 58,45,81,200 रुपये का कंपनसेशन मिलेगा। इसमें कैश कंपनसेशन न्यूनतम 1.75 मिलियन डॉलर से अधिकतम तीन मिलियन डॉलर तक होगा। उन्हें हर साल न्यूनतम 1.75 मिलियन डॉलर से अधिकतम तीन मिलियन डॉलर तक टारगेट वेरिएबल पे मिलेगी। पालिया को सात अप्रैल, 2024 से पांच साल के लिए कंपनी का सीईओ और एमडी बनाया गया है। उनका कार्यकाल छह अप्रैल, 2029 तक है। थियरी डेलापोर्ट ने हाल में विप्रो के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया था। उनकी जगह श्रीनिवास पल्लिया को नियुक्त किया गया है।

कंपनी ने बीएसई को दी गई जानकारी में बताया कि डेलापोर्ट को कैश कंपनसेशन और दूसरे भत्तों के रूप में 4.33 मिलियन डॉलर दिए जाएंगे। पेरिस में रहने वाले डेलापोर्ट ने इस महीने की शुरुआत में इस्तीफा दे दिया था। डेलापोर्ट ने कंपनी में अपने सभी शेयर बेच दिए हैं। उनके पास विप्रो के 4,72,292 शेयर थे जिनकी कीमत 21.4 करोड़ रुपये थी। डेलापोर्ट को 6 जुलाई, 2020 को विप्रो का सीईओ और एमडी बनाया गया था। लेकिन विप्रो के लगातार खराब प्रदर्शन के लिए उनकी आलोचना हो रही थी। कंपनी ने कई हाई प्रोफाइल लोगों ने इस्तीफा दे दिया था। पिछले साल सितंबर में कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी जतिन प्रवीणचंद्र ने पद छोड़ दिया था। जतिन 21 साल से कंपनी से जुड़े थे।

कौन हैं श्रीनिवास पल्लिया

श्रीनिवास पल्लिया विप्रो में लंबे समय से काम कर रहे हैं। उन्होंने कंपनी में तीन दशक से अधिक समय बिताया है। वह साल 1992 में विप्रो में शामिल हुए थे। दोस्तों के बीच श्रीनि के नाम से मशहूर विप्रो की कंज्यूमर बिजनेस यूनिट के अध्यक्ष और बिजनेस एप्लिकेशन सर्विसेज के ग्लोबल हेड रह चुके हैं। उन्होंने इंजीनियरिंग करने के बाद इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बेंगलुरु से मैनेजमेंट स्टडीज में मास्टर्स किया। इसके बाद उन्होंने Harvard Business School और McGill Executive Institute से अपने मैनेजमेंट स्किल को धार दी। डेलापोर्ट का कार्यकाल 2025 तक था लेकिन उन्होंने इससे पहले ही इस्तीफा दे दिया। डेलापोर्ट पिछले साल सबसे ज्यादा पैसा पाने वाले सीईओ में शामिल थे। उन्हें 82 करोड़ रुपये मिले थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ट्रेन का देरी से चलना और गंतव्य स्थान पर देरी से पहुंचना कोई नया नहीं है। काफी ट्रेन को 8-10 घंटे या इससे भी ज्यादा समय…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आधी रात को तो दिल्ली जैसे महानगरों में भी बस या सार्वजनिक परिवहन के साधन नहीं मिलते। छोटे शहर या कस्बे की बात तो छोड़ ही दीजिए। सोचिए…
 21 September 2026
नई दिल्ली: देश में लोग कई जरूरी कामों के लिए लोन लेते हैं। यह बैंक या वित्तीय संस्थाओं के द्वारा अलग-अलग ब्याज दरों पर दिया जाता है। इस बीच इमरजेंसी…
 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
Advt.