फरहान इसलिए बताते हैं खुद को नास्तिक, मां हनी ईरानी से जुड़ा है एक्टर का ये सच

Updated on 09-01-2023 09:19 PM
फरहान अख्तर आज 9 जनवरी 2023 को अपना 49वां बर्थडे मना रहे हैं। मशहूर लेखक और गीतकार जावेद अख्तर और हनी ईरानी की दूसरी औलाद फरहान अपनी प्रफेशनल लाइफ को लेकर जितनी सुर्खियों में रहे हैं उतनी ही चर्चा में वह पर्सनल लाइफ की वजह से भी रहे हैं। 17 साल की छोटी से उम्र से फरहान ने बॉलीवुड में कदम बढ़ाया और असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर उन्होंने शुरुआत की। हालांकि, जावेद ने 1984 में शबाना आजमी से शादी रचा ली थी इसलिए मां हनी ने बांद्रा में अपने फैमिली होम पर रखकर अपने दोनों बच्चों को पाला।

नास्तिक हैं फरहान अख्तर

फरहान अख्तर ने मुंबई के मानेकजी कपूर स्कूल से पढ़ाई की और एचआर कॉलेज में लॉ की पढ़ाई के लिए एडमिशन लिया। फरहान अख्तर के पिता मुस्लिम हैं, लेकिन वह एक समाजसेवी होने के साथ-साथ नास्तिक भी हैं। वहीं फराहन की मां ईरानी जोरोस्ट्रियन फैमिली से थीं और धर्म को लेकर निष्पक्ष रहती थीं। हनी ईरानी ने अपने बच्चों को बिना किसी धर्म की शिक्षा के ही पाल-पोसकर बड़ा किया। फराहन अख्तर भी कई बार कह चुके हैं कि वो नास्तिक हैं।

साल 2000 में अधुना भबानी से रचाई शादी

फराहन अख्तर ने साल 2000 में खुद से उम्र में 6 साल बड़ी हेयर स्टाइलिस्ट अधुना भबानी से शादी रचाई। दोनों ने शादी से पहले करीब 3 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। दोनों की मुलाकात पहली बार डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म 'दिल चाहता है' के सेट पर हुई थी। इसी फिल्म से भबानी ने भी बॉलीवुड में हेयर स्टाइलिस्ट के तौर पर कदम बढ़ाया था। अधुना बी ब्लंट नामक सलॉन भी चलाती हैं। दोनों को इस शादी से दो बेटियां शक्या और अकीरा हैं।

कई एक्ट्रेसेस संग जुड़ा फराहन का नाम

शादी के 16 साल बाद 21 जनवरी 2016 को फराहन और अधुना ने घोषणा कर दी कि वे एक-दूसरे से अलग होने जा रहे हैं। आखिरकार 24 अप्रैल 2017 को दोनों का तलाक फाइनली हो गया। अधुना और फरहान के अलग होने की खबरों मे लोगों को काफी हैरान किया। इसके बाद फराहन का नाम बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस संग जुड़ता रहा जिनमें श्रद्धा कपूर, अदिति राव हैदरी जैसी एक्ट्रेसेस के नाम सामने आए।

अधुना की भी डीनो मोरिया के भाई के साथ वायरल हुई थीं तस्वीरें

खैर, अलग होने के साथ भबानी को अपने दोनों बच्चों की कस्टडी भी मिली। इसके बाद साल 2018 में फरहान ने शिबानी दांडेकर को डेट करना शुरू किया और 19 फरवरी 2022 को उन्होंने शादी रचा ली। दोनों ने खंडाला वाले फार्महाउस पर बिना किसी धार्मिक रीति-रिवाजों के शादी रचाई। वहीं तलाक के दौरान अधुना की भी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों में रही थी जिसमें वह डीनो मरिया के भाई निकोलो मोरिया संग नजर आई थीं। इतना ही नहीं कहा यह भी गया कि अधुना की बेटियों की भी निकोलो के साथ अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली है। अधुना और फरहान भले अलग हो गए हों, लेकिन दोनों बेटियों की वजह से उनके रिश्ते में आज भी अलग होने वाली कड़वाहट नजर नहीं आती।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.