ये तो हद हो गई... अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं नवीन उल हक, विराट के आउट होने पर ये कैसा जश्न

Updated on 10-05-2023 08:33 PM
मुंबई: अफगानिस्तान के ऑलराउंडर नवीन उल हक, विराट कोहली के साथ अपने विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं। नवीन आईपीएल में लखनऊ सुपरजाइंट्स के सदस्य हैं। आरसीबी और लखनऊ के बीच बीते 1 मई को हुए मुकाबले में नवीन उल हक और विराट कोहली में बहस हो गई थी। हालांकि उस घटना को अब 10 दिन हो चुके हैं लेकिन कोहली और नवीन उल हक के बीच की कड़वाहट कम नहीं हुई है।

ऐसा ही कुछ नवीन उल हक के हालिया इंस्टाग्राम स्टोरी से पता चलता है, जिसे उन्होंने मुंबई और आरसीबी के मैच के दौरान शेयर किया है। दरअस मुंबई के खिलाफ मैच में विराट कोहली सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए। इस मैच में आरसीबी की टीम ने 199 रन के बड़े स्कोर के बाद भी हार गई।

आरसीबी की इस हार पर नवीन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर आम की कुछ तस्वीर शेयर की, जिसके साथ उन्होंने लिखा, 'स्‍वीट मैंगोज'। आरसीबी और मुंबई के बीच मैच के दौरान नवीन के इस इंस्टाग्राम को फैंस विराट कोहली के साथ जोड़ रहे हैं और कहा जा रहा है कि नवीन आरसीबी की हार और विराट कोहली के सिर्फ एक रन पर आउट होने को एंजॉय रहे हैं।
विराट ने भी कसा था तंज

सिर्फ नवीन ही नहीं, विराट कोहली ने भी लखनऊ और गुजरात के मैच में कुछ ऐसा ही किया था। उस मुकाबले में गुजरात के लिए ऋद्धिमान साहा ने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए लखनऊ के गेंदबाजों की जमकर खबर ली थी। इस पर विराट कोहली ने लिखा था, 'वाह क्या खिलाड़ी है।' ऐसे में माना जा रहा है कि नवीन ने भी विराट कोहली को चिढाने के लिए अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है।

क्या है पूरा मामला

विराट और नवीन के बीच यह पूरा मामला 1 मई को शुरू हुआ था। मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में था। इस मैच में नवीन उल हक बल्लेबाजी कर रहे थे तभी विराट कोहली के साथ उनकी बहस हो जाती है। हालांकि क्रीज मौजूद अमित मिश्रा ने बीच बचाव कर मामले को शांत करा लिया था लेकिन मामला तब और बिगड़ गया जब मैच खत्म हुआ।

मैच खत्म होने के बाद विराट कोहली की लखनऊ के मेंटोर गौतम गंभीर से झड़प हो गई। इस दौरान दोनों के बीच खूब गरमा गरम बहस देखने को मिली थी। इसी घटना के बाद से विराट कोहली और नवीन उल हक के भी तकरार जारी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.