ये तो दीवानगी की हद है! बाइक बेचकर एमएस धोनी का मैच देखने पहुंच गया फैंस

Updated on 18-04-2023 09:03 PM
बेंगलुरु: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में धमाकेदार मैच खेला गया। हजारों फैंस की भीड़ के बीच सोमवार को हुए इस मैच में 444 रन बने, जबकि 33 छक्के लगे और 14 विकेट गिरे। मैच में चेन्नई ने बैंगलोर को 8 रनों से हराया। मैच भले ही विराट कोहली के घरेलू मैदान पर हो रहा था, लेकिन हर कोई धोनी को बैटिंग करते देखना चाहता था।

मैच में हालांकि फैंस को निराशा हाथ लगी। धोनी आखिरी में मैदान पर उतरे और एक गेंद में एक रन बनाया। जिस तरह का माहौल था लग ही नहीं रहा था कि चेन्नई का ही यह मैदान है। खैर, इस दौरान हजारों की भीड़ के बीच एक पोस्टर दिखा, जिसपर लिखा था- मैंने अपनी बाइक सिर्फ धोनी को देखने के लिए बेच दी। गोवा से यहां पहुंचा हूं। देखते ही देखते यह पोस्टर बॉय सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
पोस्टर बॉय कौन है और क्या वाकई उसने ऐसा किया इस बारे में अधिक जानकारी नहीं है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब कोई फैन इस तरह से सामने आया है। इससे पहले एक फैन पोस्टर के साथ आया था कि जब तक विराट शतक नहीं लगा लेते वह शादी नहीं करेगा। ऐसे ही एक पोस्टर था कि घरवाले समझ रहे होंगे कि बेटा स्कूल गया है। इससे समझा जा सकता है कि क्रिकेटरों की दीवानगी किस कदर फैंस के सिर चढ़कर बोलती है।

मैच में इसलिए भी हाईप थी, क्योंकि मौजूदा दौर के दो महान खिलाड़ियों के बीच यह मैच खेला गया। एक ओर विराट कोहली थे जो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेल रहे थे तो दूसरी ओर, एमएस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर रहे थे। हालांकि, हैरान करने वाली बात यह रही कि धोनी सिर्फ एक गेंद खेलने उतरे, जबकि विराट कोहली 6 रन बनाकर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हुए।

मैच भले ही 8 रनों से चेन्नई सुपर किंग्स के नाम रहा, लेकिन बैंगलोर ने भी मैच में कम चौके-छक्के नहीं बरसाए। कुल मिलाकर फैंस के लिए यह मैच पैसा वसूल रहा। टी-20 में कम ही मैच इस तरह का देखने को मिलता है, जब दोनों तरफ से रन बरसे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम को 26 जून से आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोटिल होने के चलते श्रंखला का…
 23 June 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल के सुपरस्टार लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कोहराम मचाया हुआ है। ऑस्ट्रिया के खिलाफ मुकाबले में एक बार फिर मेसी का जलवा देखने को…
 23 June 2026
फीफा वर्ल्ड कप 2026 कई मायनों से एतिहासिक टूर्नामेंट बनता जा रहा है। पहली बार 48 टीमें फुटबॉल के सबसे बड़े मंच पर साथ आईं। जिससे मुकाबलों का रोमांच और…
 23 June 2026
नई दिल्ली: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का नाम इस समय हर क्रिकेट प्रेमी की जुबान पर चढ़ा हुआ है। 26 जून से शुरू होने वाली आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज…
 23 June 2026
लंदन: भारत के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम का ऐलान हो गया है। 17 सदस्यीय टीम की कप्तानी हैरी ब्रूक के हाथों में है।अनकैप्ड…
 22 June 2026
मैंन्चस्टर: हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पहली हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद ऑलराउंडर राधा यादव निशाने पर आ…
 22 June 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 253 रनों की शर्मनाक हार झेलने के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। रविवार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट…
 22 June 2026
नई दिल्ली: 21 जून को महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार मिली। पाकिस्तान और नीदरलैंड्स को मात देने के बाद अफ्रीका की चुनौती…
 22 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मुकाबलों की सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान…
Advt.