मानसून सीजन का यह आखिरी हफ्ता… लेकिन देश के इन हिस्सों में पूरे सितंबर बारिश का अनुमान

Updated on 17-09-2022 05:18 PM
देश के उत्तर-पश्चिम इलाके में मानसूनी बारिश का सिलसिला पूरे सितंबर तक जारी रह सकता है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के सीनियर अधिकारी ने बताया कि उत्तर-पश्चिम भारत से मानसून के अगले दो हफ्ते बाद पीछे हटने की संभावना है। सामान्य तौर पर देश के इन इलाकों से 17 सितंबर से मानसून खत्म होने लगता है। यानि कि 4 महीने के मानसून सीजन का यह आखिरी हफ्ता है।

उत्तर प्रदेश में इस सप्ताह की शुरुआत के दौरान 47% बारिश की कमी थी, जहां शुक्रवार को मानसून के अंत में तेज बारिश हुई। राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के सीनियर वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने कहा, 'यूपी में प्रवेश करने वाला इस मानसून सीजन में यह पहला लो प्रेशर सिस्टम था। इस मानसून में कुल 11 लो प्रेशर सिस्टम थे, लेकिन ये सभी यूपी से 300-400 किमी दक्षिण में चले गए, जिससे सूखे की स्थिति बनी थी। भारी बारिश का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहने का अनुमान है।'

यूपी में भारी बारिश से 6 जिलों में गिरे तमाम घर
उत्तर प्रदेश में बीते तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश से लखनऊ सहित 6 जिलों में कच्चे मकान या निर्माणाधीन इमारतें ढह गई हैं। इसकी चपेट में आने से 20 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हैं। डरा देने वाली इन घटनाओं का सिलसिला शुक्रवार को सूबे की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ, जब सुबह साढ़े सात बजे शहर में एक निर्माणाधीन दीवार के ढहने से 9 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में मारे गए सभी 9 मृतक और 2 घायल झांसी जिले के निवासी हैं, जिनका ताल्लुक आदिवासी समुदाय से हैं।
 
लखनऊ के अलावा इन जिलों में भी हुए हादसे
इस घटना के थोड़ी देर बाद ही झांसी में दो मंजिला मकान ढहने से एक व्यक्ति की मौत होने और 2 अन्य के घायल होने की जानकारी प्रशासन द्वारा दी गई। इसके बाद उन्नाव, फतेहपुर, रायबरेली, प्रयागराज और सीतापुर में भी मकान ढहने की घटनाओं की सूचना एक-एक कर आती गई। इसके अलावा उन्नाव में 05, फतेहपुर में 03, झांसी में 01, रायबरेली में 01, प्रयागराज में 02 और सीतापुर में 01 व्यक्ति की मौत होने की पुष्टि हुई है। कन्नौज में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 01 व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, जनपद सोनभद्र में जहरीले सांप के काटने से मां और बेटी की मौत होने की जानकारी मिली है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने जजों, एमिकस क्यूरी (अदालत के सलाहकार) और वकीलों के खिलाफ मिली बड़ी संख्या में गुमनाम शिकायतों को गंभीरता से लिया है। यह घटनाक्रम तब हुआ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश में मात्र आधे घंटे का समय अंतराल है। बांग्लादेश की घड़ी भारत से आधे घंटे आगे है। लेकिन, बांग्लादेशी प्रधानमंत्री तारिक रहमान को प्रधानमंत्री नरेंद्र…
 18 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले यादगार तोहफों की ई-नीलामी के आठवें एडिशन में बिक्री के लिए रखी गई चीजों में कर्नाटक से आई भगवान राम की चांदी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली/बेंगलुरु: भारत के स्वदेशी हल्के लड़ाकू उन्नत विमान तेजस Mk1A में अब भी कई दिक्कतें रह गई हैं। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के CMD रवि के. ने गुरुवार को…
 18 September 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा। इस बीच अमेरिकी कांग्रेस ने एक ऐसा कानून पारित क‍िया है, जिसके तहत रूस से तेल और…
 17 September 2026
श्रीधर वेम्बू (जोहो कॉरपोरेशन के संस्थापक और पूर्व सीईओ)भारत की तेजी से विकसित हो रही डीप टेक क्षमता के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि और प्रतिबद्धता का बड़ा योगदान…
Advt.