ये है बड़े काम का ज्ञान... विराट कोहली ने तिलक वर्मा और नेहल वढेरा को पढ़ाया क्रिकेट का पाठ

Updated on 03-04-2023 06:14 PM
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को मुंबई इंडियंस पर धांसू अंदाज में 8 विकेट से जीत दिलाने के बाद विराट कोहली युवा खिलाड़ियों से बात करते नजर आए। कोहली ने मुंबई इंडियंस के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा और नेहल वढेरा को टिप्स देते दिखाई दिए। मैच में मुंबई इंडियंस ने 171 रन बनाए थे, जबकि बैंगलोर ने 8 विकेट से मैच जीत लिया।

तिलक वर्मा और नेहल वढेरा ने की धांसू बैटिंग

मुंबई के सूरमा बल्लेबाज जहां सस्ते में आउट हुए तो दूसरी ओर तिलक वर्मा और नेहल वढेरा ने जबरदस्त बैटिंग की। तिलक ने 46 गेंदों में 9 चौके और 4 छक्के के दम पर नाबाद 84 रन ठोके, जबकि नेहल ने 2 छक्के और एक चौका के दम पर 21 रन ठोके।

मुंबई के लिए अकेले लड़े तिलक

मुंबई के दिग्गज बल्लेबाजों के फ्लॉप शो के बीच युवा तिलक धाक जमाने में सफल रहे। तिलक ने शानदार अर्धशतकीय पारी (84* रन, 46 गेंद, 9 फोर, 4 सिक्स) खेली और डेब्यू कर रहे नेहल वधेरा (21 रन, 13 गेंद) के साथ पांचवें विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी की। लीग में पदार्पण कर रहे अरशद खान (15* Ṇरन, 9 गेंद) के साथ बाएं हाथ के बैटर तिलक ने आठवें विकेट के लिए भी 17 गेंदों पर 48* रन की नॉट आउट पार्टनरशिप की। टॉस गंवाने के बाद मुंबई ने पावरप्ले में ही 29 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे।

हार से निराश दिखे कप्तान रोहित

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के घरेलू मैदान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 1459 दिन बाद आईपीएल की वापसी हुई थी और उसने अपने फैंस को आठ विकेट से जीत का तोहफा दिया। आरसीबी का सामना धाकड़ बल्लेबाजों वाली टीम मुंबई इंडियंस से था। पिछले सीजन की फिसड्डी टीम मुंबई की बैटिंग शुरू में लड़खड़ा गई। रोहित भी कुछ खास नहीं कर सके। हार के बाद वह निराश दिख रहे थे।

फाफ डु प्लेसिस और विराट का तूफान

मैच में युवा तिलक वर्मा की 84* रन की तेज पारी के बूते मुंबई ने सात विकेट पर 171 रन का चुनौतीपूर्ण खड़ा किया। कैप्टन फाफ डुप्लेसिस (73 रन, 43 बॉल, 5 फोर, 6 सिक्स) और विराट कोहली (82* रन, 49 बॉल, 6 फोर, 5 सिक्स) की ओपनिंग जोड़ी ने ही 148 रन की साझेदारी करके मुंबई की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। फाफ ने 29 जबकि विराट ने 38 गेंदों पर फिफ्टी पूरी की। बैंगलोर ने पावरप्ले में 6 विकेट पर 53 रन बना लिए थे। आरसीबी ने 22 गेंद बाकी रहते जीत हासिल की।

​हिटमैन का संघर्ष जारी

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस पिछले सीजन 10वें और आखिरी स्थान पर थी और तब टीम के कप्तान रोहित शर्मा का प्रदर्शन बेहद औसत रहा था। अपने आईपीएल करियर के सबसे खराब सीजन के बाद उनसे इस बार बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी। हालांकि, उनका संघर्ष जारी रहा। हिटमैन ने 10 गेंदों पर सिर्फ 1 रन का योगदान दिया। आईपीएल के पिछले 15 मैचों में उनके नाम 17.93 के औसत और 115.4 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 269 रन हैं।

विराट की 45वीं हाफ सेंचुरी

विराट कोहली ने आईपीएल करियर में 45वीं हाफ सेंचुरी बनाई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.