शेयर नहीं ये है नोट छापने की मशीन पैसा लगाने वाले एक साल में हो गए करोड़पति, दिया छप्परफाड़ रिटर्न

Updated on 01-04-2024 01:43 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार में कई ऐसे चवन्नी शेयर हैं, जिन्होंने निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। इन शेयरों में पैसा लगाने वाले करोड़पति हो गए हैं। हालांकि बहुत से शेयर ऐसे भी हैं, जिनमें निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। ऐसे में किसी भी स्टॉक में निवेश करने से पहले एक बार अपने वित्तीय सलाहाकार से बात जरूर कर लें। ऐसा नहीं करने पर आपको आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज हम आपको ऐसे स्टॉक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने एक साल में ही निवेशकों को करोड़पति बना दिया है। हम जिस शेयर की बात कर रहे हैं वह तीरथ प्लास्टिक (Tirth Plastic) कंपनी का है। कभी 31 पैसे पर कारोबार कर रहा ये शेयर 66.36 रुपये पर पहुंच चुका है। आईए आपको बताते हैं इस शेयर ने निवेशकों को कैसे मालामाल कर दिया है।

दिया छप्परफाड़ रिटर्न

तीरथ प्लास्टिक ने निवेशकों को करीब 21 हजार फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है। इस कंपनी के शेयर में अगर किसी निवेशक ने एक साल पहले एक लाख रुपये का निवेश किया होता तो आज उसकी रकम बढ़कर दो करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई होती। इस शेयर ने एक साल में ही निवेशकों को मालामाल कर दिया है। वहीं अगर किसी निवेशक ने इसमें 50 हजार रुपये का निवेश किया होता तो आज उसे एक करोड़ रुपये से ज्यादा का रिटर्न मिलता।

रॉकेट की तरह भाग रहा स्टॉक

तीरथ प्लास्टिक (Tirth Plastic) के स्टॉक में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। पिछले एक महीने में शेयर 31 फीसदी से ज्यादा उछला है। वहीं पिछले 6 महीने में शेयर ने 863 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है। इस शेयर में निवेश करने वालों को लगातार बंपर रिटर्न मिला है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
नई दिल्ली: मुंबई के जुहू में देश की सबसे बड़ी लग्जरी होम डील में से एक ने सबका ध्यान खींचा है। एंजल वन के फाउंडर, चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर दिनेश…
 22 September 2026
नई दिल्ली: देश के ऑटो मार्केट में एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। पहली बार कार खरीदने वाले ग्राहक ऑटो मार्केट में लौट रहे हैं। चालू वित्त वर्ष…
 22 September 2026
नई दिल्ली: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) के 22,569 करोड़ रुपये के आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशकों का इंतजार आज खत्म हो सकता है। आईपीओ के 5.71 गुना…
 22 September 2026
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड एसआईपी में निवेशकों की संख्या आय दिन बढ़ती दिख रही है। मार्केट के जानकार बताते हैं कि शेयर बाजार में सीधे निवेश के बजाय लोग म्यूचुअल…
 22 September 2026
नई दिल्ली: एचडीएफसी बैंक ने सीईओ पद के लिए आरबीआई को दो नाम भेजे हैं। इनमें ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के MD और CEO अनूप बागची और HDFC बैंक के…
 22 September 2026
नई दिल्ली: हम जब भी कोई नया स्मार्टफोन खरीदते हैं तो सबसे पहला काम उसकी स्क्रीन को सुरक्षित रखने के लिए उसपर टेम्पर्ड ग्लास या स्क्रीन प्रोटेक्टर लगवाते हैं। दुकान…
 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
Advt.