'यह मेरा स्टाइल है' समर्थकों को पीटने के बाद CM निवास घेरने निकले नरेश मीणा

Updated on 15-09-2025 12:41 PM
जयपुर: जयपुर के शहीद स्मारक पर अनशन कर रहे नरेश मीणा अब अपने आंदोलन को लेकर अगला कदम उठाने वाले हैं। पिछले दो दिन से वे शांतिपूर्वक अनशन कर रहे हैं। अब मुख्यमंत्री निवास की ओर कूच करेंगे। नरेश मीणा का कहना है कि शांतिपूर्वक तरीके से किए गए आंदोलन से सरकार के कान पर जूं नहीं रेंग रही है। ऐसे में आंदोलन को उग्र करते हुए अगला कदम उठाना होगा। अब सोमवार दोपहर 12 बजे नरेश मीणा अपने समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री निवास की ओर कूच करेंगे। मीणा ने अपने समर्थकों और जनता से आह्वान किया है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग इस आंदोलन में शामिल हों ताकि झालावाड़ की पिपलोदी स्थित सरकारी स्कूल में हुए हादसे के शिकार बच्चों को न्याय दिलाया जा सके। इससे पहले नरेश मीणा का एक वीडियो सामने आया जिसमें वह अपने समर्थकों पर हमला कर रहे हैं।


समर्थकों को नरेश ने मारे थप्पड़, कहा- यह मेरा स्टाइल है

रविवार को नरेश मीणा ने अपने धरना स्थल पर कुछ समर्थकों को लातें और थप्पड़ मारे। ये समर्थक धरना स्थल के पास पेड़ के नीचे बैठे थे। अनशन पर बैठे नरेश मीणा अचानक उठे और दौड़ते हुए पेड़ की तरफ गए। वहां बैठकर मोबाइल में मशगूल साथियों को पीटना शुरू कर दिया। पांच छह युवाओं को नरेश ने लातें और थप्पड़ मारे। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। बाद में नरेश ने कहा कि युवाओं को समझाने का उनका यही स्टाइल है। उन्होंने कहा कि अनशन पर बैठे कुछ युवा बार-बार दूर चले जाते हैं और इधर उधर बैठकर मोबाइल चलाते हैं। उन्हें साथ रहने की नसीहत देते हुए उन्हें थप्पड़ मारे। साथियों को समझाने का उनका यही स्टाइल है।

बकरियां सौंपकर सीएम से मांगेंगे मुआवजा

नरेश मीणा ने अपने अनशन स्थल पर पांच बकरियां बांध रखी है। पहले घोषणा की थी कि ये बकरियां वे झालावाड़ हादसे के पीड़ित परिवारों को आर्थिक संबंल के रूप में दान करेंगे। अब नरेश मीणा ने ऐलान किया है कि इन पांच बकरियों को वे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेंट करेंगे और इनके बदले पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की मांग करेंगे। नरेश मीणा के मुताबिक अभी तक सरकार ने पीड़ित परिवारों को नाममात्र का मुआवजा देकर औपचारिकता की है जो पीड़ित परिवारों के साथ अन्याय है। हर पीड़ित परिवार को 1-1 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जानी चाहिए।

हनुमान बेनीवाल ने दिया समर्थन

लोकसभा सांसद हनुमान बेनीवाल ने नरेश मीणा के आंदोलन को समर्थन दिया है। बेनीवाल ने नरेश मीणा से फोन पर बात की और कहा कि झालावाड़ त्रासदी के कारण दिवंगत हुए स्कूली बच्चों को न्याय दिलाने के लिए किए जा रहे आंदोलन को आरएलपी का पूरा समर्थन है। इस मामले को बेनीवाल लोकसभा में भी उठा चुके हैं। बेनीवाल अभी जयपुर से बाहर हैं। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही जयपुर आएंगे और शहीद स्मारक पर होने वाले धरने में शामिल होंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
पूनम पाण्डे: पेपर लीक के खिलाफ युवाओं ने जंतर-मंतर पर आंदोलन किया, सरकार से सवाल पूछे और फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव (DUSU) में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का छात्र संगठन,…
 22 September 2026
नई दिल्ली: एक इमारत गिरी और 7 लोगों की जान चली गई... इस हादसे ने सिर्फ दिल्ली के सत्य निकेतन को नहीं, बल्कि देश के तेजी से फैलते शहरों में…
 22 September 2026
नई दिल्ली: राजस्थान का जोधपुर एयरबेस जल्द ही दुनिया की कई प्रमुख वायु सेनाओं की ताकत का गवाह बनने वाला है। यहां 26 सितंबर से 12 अक्टूबर तक मल्टीनेशनल एयर…
 22 September 2026
नई दिल्ली: क्या कानूनी प्रक्रिया पूरी कर गोद लिए गए बच्चे को सालों बाद वापस किसी संस्था को सौंपा जा सकता है? अगर बच्चा बड़ा होने के साथ इतना आक्रामक…
 22 September 2026
नई दिल्ली: सिंधु जल समझौता रुकने से पाकिस्तान में बहुत ही छटपटाहट है। उसने इस समझौते को फिर से शुरू करवाने के लिए भारत पर दबाव बनाने के अपने सारे…
 22 September 2026
सी.आर. पाटिल, नई दिल्ली: जल हमें उन तरीकों से जोड़ता है, जिनमें बहुत कम दूसरे संसाधन जोड़ पाते हैं। नदियां प्रशासनिक सीमाओं को नहीं पहचानतीं। भूजल के स्रोत कई समुदायों…
 22 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन यानी SIR के दौरान कई चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। पुरानी दिल्ली के 125 साल के वोटर श्याम मुखिजा…
 21 September 2026
BRICS के बढ़ते प्रभाव, भारत-चीन संबंधों, ऊर्जा सुरक्षा और UNSC में सुधार जैसे मुद्दों पर दुनिया की नजर है। ऐसे में भारत के लिए इस मंच की बदलती भूमिका कितनी…
 21 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन ( SIR ) के बाद मतदाता सूची से हटाए गए अनगिनत वोटर शायद एक दशक तक वोट न दे पाएं। ऐसा इसलिए…
Advt.