करण देओल ने बीवी दृशा को शादी के लिए ऐसे किया था प्रपोज, सनी देओल भी बेटा-बहू को देख मुस्कुरा उठे

Updated on 27-06-2023 10:10 PM
सनी देओल के बेटे करण देओल की शादी काफी चर्चा में रही। करण देओल ने बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर बिमल रॉय की परपोती दृशा आचार्य के साथ शादी की। अब धर्मेंद्र के पोते करण देओल की शादी का इनसाइड वीडियो सामने आया है, जहां वह दृशा को एकदम सलमान खान के अंदाज में प्रपोज करते दिख रहे हैं। ये वीडियो काफी क्यूट है जोकि इंटरव्यू पर खासा वायरल हो रहा है। आइए दिखाते हैं करण देओल का प्रपोज करते हुए वीडियो।

ये वीडियो Karan Deol और दृशा आचार्य के वेडिंग रिसेप्शन का है। जहां वह सलमान खान की फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' के सॉन्ग पर बीवी को प्रपोज कर रहे हैं। दृशा आचार्य ससुर सनी देओल के साथ बैठी नजर आ रही हैं। तभी करण आते हैं और घुटनों पर बैठकर दृशा को प्रपोज करते हैं और गाना कहते हैं मुझसे शादी करोगी?

ससुर सनी देओल भी मंद-मंद मुस्कुराने लगे

दृशा आचार्य के बगल में बैठे सनी देओल भी बेटे-बहू के डांस को देख मंद-मंद मुस्कुराने लगे। वह तालियां बजाने लगे और बच्चों को निहारते दिखे। वीडियो में सोनू निगम भी दिख रहे हैं जो परफॉर्म कर रहे थे।

सलमान खान भी पहुंचे थे करण देओल की शादी में

मालूम हो दृशा आचार्य और करण देओल ने 18 जून 2023 को धूमधाम से शादी रचाई। उसी रात सनी देओल ने मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन रखा, जहां बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लगा। सलमान खान, आमिर खान, प्रेम चोपड़ा, सुभाष घई से लेकर पूनम ढिल्लो जैसे एक्टर्स पहुंचे थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.