टाटा के एयर इंडिया में पहली बार हो रहा है ऐसा, आज शाम चार बजे से शुरू रही है इसकी बुकिंग

Updated on 27-03-2023 07:41 PM
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप (Tata Group) के पास आते ही एयर इंडिया (Air India) में हर रोज कुछ न कुछ नया हो रहा है। यात्रियों की सुविधा बढ़ रही है। अड़ियल कर्मचारियों को नमस्ते किया जा रहा है। अब इसके कुछ चुनिंदा विमानों में एक नया क्लास (Air India New Class) शुरू किया जा रहा है। इस क्लास का नाम होगा प्रीमियम इकोनॉमी (Premium Economy)। फिलहाल यह क्लास तीन सबसे लंबे मार्गों में शुरू किया जा रहा है। आने वाले महीने में इसे अन्य लंबे मार्गों में भी शुरू किया जाएगा। आज यानी सोमवार शाम चार बजे से एयर इंडिया के इस क्लास के लिए बुकिंग शुरू हो रही है। इस क्लास के साथ पहली फ्लाइट आगामी 15 मई से उड़ान भरेगी।

किन रूट्स पर होगा यह क्लास

एयर इंडिया से मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल एयर इंडिया के तीन सबसे लंबे रूट्स पर प्रीमियम इकोनॉमी क्लास शुरू किया जा रहा है। इन रूट्स में- बेंगलुरु से सैन फ्रांसिस्को (Bengaluru and San Francisco), मुंबई से सैन फ्रांसिस्को (Mumbai and San Francisco) एवं मुंबई से न्यूयार्क (Mumbai and New York) शामिल हैं। एयर इंडिया का कहना है कि इन मार्गों पर 15 मई 2023 से उड़ान शुरू हो जाएगी। इस क्लास का किराया इकोनॉमी क्लास के मुकाबले थोड़ा ज्यादा होगा।

क्या होगी सुविधा


एयर इंडिया के प्रीमियम इकोनॉमी क्लास में इकोनॉमी क्लास से ज्यादा लेग स्पेस होगा। ज्यादा लेग रूम होने से 18—19 घंटे की हवाई यात्रा के दौरान आप आराम से पांव फैला सकेंगे। सीटें भी ज्यादा आरामदायक होंगी। साथ ही विमान में प्रवेश कर जैसे ही सीट पर बैठेंगे, आपका हॉट टॉवेल और वेलकम ड्रिंक से स्वागत किया जाएगा। आपको भोजन भी प्रीमियम मिलेगा, मेन्यू में ज्यादा च्वाइस मिलेगा। साथ ही बीवरेज में भी ढेर सारे विकल्प मिलेंगे। इस क्लास में सफर करने वालों के लिए कई और सुविधा का वादा किया गया है।

बढ़ाना है बाजार हिस्सेदारी



एयर इंडिया इस समय ग्लोबल नेटवर्क और बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए खूब प्रयास कर रही है। एयरलाइन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक कैम्पबेल विल्सन ने कहा है कि एयर इंडिया घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर अपनी बाजार हिस्सेदारी बढ़ाकर कम से कम 30 फीसदी करेगी। इसलिए लंबी दूरी की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में अधिक सुविधाओं वाली प्रीमियम इकोनॉमी क्लास शुरू किया जा रहा है।

एयर इंडिया के केबिन का हो रहा है मेकओवर


एयर इंडिया का स्वामित्व जबसे टाटा को मिला है, इसके विमानों का मेकओवर हो रहा है। कंपनी का कहना है कि उनके विमानों के गलीचे, पर्दे, सीट कवर, कुशन कवर आदि बदले जा रहे हैं। घरेलू उड़ानों के मेन्यू पूरी तरह से बदले गए हैं। इसके अलावा, लंबी दूरी की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में भी सुधार हो रहा है। धन और कल-पुर्जों के अभाव में एयरलाइन के जो विमान कई वर्षों से ऑपरेशन में नहीं थे, वैसे करीब 20 विमानों की मरम्मत हो गई है। इसके अलावा 30 अतिरिक्त विमानों के पट्टे तय कर लिए गए हैं जो अगले 12 महीनों में मिलेंगे।

बोइंग और एयरबस को दिया गया है जंबो आर्डर


एयर इंडिया ने हाल ही में एयरबस (Airbus) और बोइंग (Boeing) को रिकॉर्ड 470 एयरक्राफ्ट का ऑर्डर दिया है। लिस्ट प्राइस पर देखें तो ऑर्डर 70 बिलियन डॉलर (5,740 अरब रुपये) का होगा। कंपनी ने बोइंग से 220 विमानों और एयरबस से 250 विमानों की खरीद का सौदा किया है। इसके साथ ही नए जेनेरेशन के इंजनों की भी बातचीत चल रही है।

चल रही है बंपर भर्ती


टाटा के पास आते ही एयर इंडिया में हर पदों पर बंपर भर्ती चल रही है। कंपनी का कहना है कि वह हर महीने करीब 500 केबिन क्रू की भर्ती कर रही है। बीते फरवरी महीने में ही कंपनी ने कहा था कि वह 4,200 से अधिक केबिन क्रू और 900 से भी ज्यादा पायलटों की भर्ती करेगी। मतलब कि यह साल बीतते बीतते एयर इंडिया पूरी तरह से बदल जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.