पहली बार हो रहा ऐसा... कंप्यूटर साइंस के छात्रों को भी नहीं मिल रही नौकरी, IIT में प्लेसमेंट 30% तक गिरावट

Updated on 09-12-2023 02:13 PM
नई दिल्ली: आईआईटी संस्थानों में फाइनल प्लेसमेंट की प्रोसेस शुरू हुए एक हफ्ते से अधिक समय बीत चुका है। लेकिन पिछले साल के मुकाबले इस बार प्लेसमेंट में 15 से 30 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। पहली बार ऐसा हो रहा है कि कंप्यूटर साइंस इंजीनियिरंग के कुछ छात्रों को भी अब तक प्लेसमेंट नहीं मिल पाया है। इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ था। कंप्यूटर साइंस के छात्रों को हाथोंहाथ लिया गया था। ओल्ड आईआईटी में प्लेसमेंट से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी है। इनमें दिल्ली, बॉम्बे, कानपुर, मद्रास, खड़गपुर, रुड़की, गुवाहाटी और वाराणसी आईआईटी शामिल हैं।

हर साल लाखों छात्र आईआईटी संस्थानों में जगह पाने के लिए परीक्षा देते हैं। इन प्रतिष्ठित संस्थानों में दाखिला मोटी तनख्वाह की गारंटी मानी जाती है। पिछले साल जब टेक इंडस्ट्री स्लोडाउन से गुजर रही थी तब भी आईआईटी में प्लेसमेंट काफी बेहतर रहा था। इस साल ओल्ड आईआईटी के छात्रों को भी प्लेसमेंट के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। इसके कई कारण हैं। कंपनियां कम हायरिंग कर रही हैं। कुछ कंपनियां प्लेसमेंट में हिस्सा नहीं ले रही हैं। कुल मिलाकर टेक स्लोडाउन के कारण हायरिंग सेंटीमेंट डाउन है।

प्लेसमेंट में 30% तक गिरावट

आईआईटी-खड़गपुर के एक छात्र ने कहा कि जो कंपनियां पहले 8 से 10 छात्रों को रिक्रूट करती थीं, वे इस बार एक-दो हायरिंग कर रही हैं। कुछ कंपनियां कैंपस में आ रही हैं लेकिन रिक्रूटमेंट नहीं कर रही हैं। एक और ओल्ड आईआईटी के छात्र ने कहा कि इस बार ऑफर में पिछले साल के मुकाबले 30 परसेंट गिरावट आई है। आईआईटी संस्थानों में फाइनल प्लेसमेंट्स एक दिसंबर को शुरू हुआ था।

टेक और कंसल्टिंग समेत सभी सेक्टरों में स्लोडाउन का असर दिख रहा है। एक छात्र ने कहा कि पहले कंपनियों के बीच छात्रों का हायर करने की होड़ मची रहती थी। लेकिन स्लोडाउन के दौर में स्थिति बदल गई है। यहां तक कि प्री-प्लेसमेंट ऑफर्स की संख्या में भी गिरावट आई है। प्लेसमेंट सेल्स का कहना है कि वे ज्यादा से ज्यादा कंपनियों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा छात्रों के प्लेसमेंट मिल सके।

नई कंपनियों को बुलावा

आईआईटी खड़गपुर के करियर डेवलपमेंट सेंटर के चेयरपर्सन राजीव मैती ने कहा कि इंस्टीट्यूट को सात दिन में 1,181 ऑफर मिले हैं। पिछले साल पांच दिन में ही 1,300 ऑफर मिल चुके थे। मैती ने कहा, हम और कंपनियों के आने की उम्मीद कर रहे हैं। कई बड़ी कंपनियां पहले आने को तैयार नहीं थीं, वे भी अब पूछताछ कर रही हैं। कुछ कंपनियां कैंपस में नहीं आई हैं और हम नई कंपनियों को बुला रहे हैं।

आईआईटी-बीएचयू को शुक्रवार सुबह तक 850 ऑफर मिले थे। पिछले साल पहले चार दिन में ही करीब 1,000 ऑफर मिल चुके थे। चेन्नई में मौसम खराब होने से कई कंपनियां कैंपस नहीं पहुंच पाईं। आईआईटी बॉम्बे के प्लेसमेंट सेल के एक छात्र ने कहा कि पिछले साल स्थिति बेहतर थी। इस बार ऑफर्स की संख्या में मामूली गिरावट आई है। हमें भरोसा है कि इसकी भरपाई हो जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.