इसे कहते हैं आ बैल मार... WWE RAW में बुरी तरह घायल महिला रेसलर, गोद में उठाकर ले जाना पड़ा बाहर
Updated on
20-05-2025 12:31 PM
नई दिल्ली: WWE सुपरस्टार्स अपनी कला और ताकत से हर हफ्ते दर्शकों को मोहित करते हैं। लेकिन, वे कई बार खतरनाक जोखिम भी उठाते हैं। एक गलत कदम भी गंभीर चोट का कारण बन सकता है। ऐसा ही कुछ इस हफ्ते मंडे नाइट RAW में हुआ। यह शो ग्रीनविले, साउथ कैरोलिना के बॉन सेकर्स वेलनेस एरिना में आयोजित किया गया था। 19 मई 2025 को मंडे नाइट RAW में एक ट्रिपल थ्रेट मनी इन द बैंक क्वालिफाइंग मैच था। इस मैच में रिया रिप्ले, केरी सेन और जोई स्टार्क शामिल थीं। मैच की शुरुआत बहुत ही धमाकेदार हुई। लेकिन, कुछ ही देर बाद एक दुखद घटना घटी।बुरी तरह घायल हो गईं जोई स्टार्क
जोई स्टार्क टॉप रोप से स्नाइपर मिसाइल ड्रॉपकिक करने की कोशिश कर रही थीं। तभी उनका पैर गलत तरीके से मुड़ गया और उन्हें घुटने में चोट लग गई। मूव करने के तुरंत बाद उन्हें अपना घुटना पकड़ते हुए देखा गया। कमर्शियल ब्रेक के दौरान, WWE के मेडिकल स्टाफ ने स्टार्क को बैकस्टेज तक पहुंचाया। उनकी चोट इतनी गंभीर लग रही थी कि वह खुद से बैकस्टेज तक नहीं जा पा रही थीं। इसलिए एक अधिकारी को उन्हें अपनी बाहों में उठाकर ले जाना पड़ा।