ये सब पागलपन है! जब दिल्ली एयरपोर्ट पर अशनीर ग्रोवर का खराब हुआ मूड... फिर ऐसे छलका दर्द

Updated on 24-02-2023 07:11 PM
नई दिल्ली : दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport) मतलब लंबी लाइन। भारत में एयरपोर्ट्स पर लाइन्स में इंतजार करना आम बात है। लेकिन दिल्ली एयरपोर्ट्स पर यात्रियों को कुछ ज्यादा ही समय इंतजार करना पड़ जाता है। यात्रियों को सिक्युरिटी चेक से गुजरने में करीब एक घंटा लग जाता है। आम हो या खास सभी के सामने यह समस्या एक जैसी है। ऐसी ही कुछ परिस्थिति दिल्ली एयरपोर्ट पर जाने माने एंटरप्रेन्योर-इन्वेस्टर अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) के साथ भी बनी। फिर क्या था। बेबाक अंदाज में अपनी बात कहने वाले ग्रोवर बिफर पड़े और कैसे यह समस्या हल हो, इसके लिए 3 सुझाव भी दे दिए। अशनीर ग्रोवर शार्क टैंक इंडिया सीजन-1 (Shark Tank India) के जज बनने के बाद से काफी चर्चा में रहते हैं।

पागलपन है इतना इंतजार


भारत पे के पूर्व को-फाउंडर ने गुरुवार को कुछ ट्वीट किये और अपना दर्द शेयर किया। उन्होंने बताया कि उन्हें एयरपोर्ट में एंट्री लेने के लिए 30 मिनट इंतजार करना पड़ा और यह पागलपन है। पूर्व शार्क टैंक इंडिया जज ने कहा कि दिल्ली के टर्मिनल 3 को पूरी तरह कायापलट की जरूरत है। दिल्ली एयरपोर्ट पर चेकिंग प्रोसेस में तेजी लाने के लिए उन्होंने कुछ सुझाव भी दिए। उन्होंने इंटरनेशनल और बिजनस यात्रियों के लिए अगल गेट्स का भी सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि बोर्डिंग गेट और फ्लाइट के बीच 3 चेक्स को हटाया जाना चाहिए।

दिए ये 3 सुझाव


ग्रोवर ने अपने ट्वीट में लिखा, 'दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 के पूरी तरह कायापलट की जरूरत है। सिर्फ एयरपोर्ट में एंट्री लेने के लिए 30 मिनट इंतजार करना पागलपन है। सुझाव 1. इंटरनेशनल और बिजनस यात्रियों के लिए अलग गेट्स हों। 2. टिकट/आईडी चेक करने के लिए गेट पर 2 लोग हों। (बोर्डिंग गेट और एयरक्राफ्ट के बीच 3 लोग बोर्डिंग पास क्यों चेक करते हैं? उन्हें हटाइए।) 3. कृपया चंडीगढ़ एयरपोर्ट से यूएस/कनाडा/यूके के लिए उड़ानें शुरू करें। दिल्ली एयरपोर्ट वास्तव में पंजाब एयरपोर्ट बन गया है। इंटरनेशनल फ्लाइट्स पकड़ने के लिए यात्रियों का रोजाना पंजाब से दिल्ली आना सिर्फ संसाधनों की बर्बादी है।'

दिल्ली एयरपोर्ट ने दिया यह जवाब


दिल्ली एयरपोर्ट के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से अशनीर ग्रोवर को उनके सुझावों के लिए थैंक्यू बोला गया है। दिल्ली एयरपोर्ट की तरफ से कहा गया, 'प्रिय अशनीर, अपना अनुभव और बहुमूल्य प्रतिक्रिया साझा करने के लिए हम आपको धन्यवाद देते हैं। वर्तमान में, डिजीयात्रा सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार केवल घरेलू यात्रियों के लिए लागू की गई है। हम आपको बताना चाहते हैं कि हमारे पास घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए टर्मिनल एंट्री गेट, सिक्युरिटी काउंटर्स आदि पर अलग चेकपॉइंट हैं। हम आपको आश्वस्त करना चाहते हैं कि यात्रियों की संतुष्टि हमारे लिए हमेशा सबसे ऊपर है। यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए हम हमेशा रचनात्मक तरीके से सुझावों पर काम करते हैं। हम भविष्य में आपको बेहतर सेवा प्रदान करना चाहते हैं।' एयरपोर्ट की तरफ से किये गए ट्वीट में बताया गया कि शुक्रवार सुबह यात्रियों को टर्मिनल गेट्स पर 2 से 13 मिनट के इंतजार के बाद एंट्री मिल रही थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.