यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है.... कनाडा में हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की घटना पर बोला भारत

Updated on 07-04-2023 06:22 PM
नई दिल्ली: भारत ने कनाडा के ओंटारियो प्रांत में एक प्रमुख हिंदू मंदिर में किये गये तोड़फोड़ की गुरुवार को निंदा की और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की भी मांग की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि मामले को कनाडा के अधिकारियों के समक्ष उठाया गया है। ओंटारियो प्रांत में अज्ञात लोगों ने स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़ की और उसकी दीवारों पर हिंदू विरोधी व भारत विरोधी नारे लिखे, जिसे कनाडा पुलिस ने 'घृणा से प्रेरित घटना' बताया है।
यह घटना बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण- भारत
अरिंदम बागची ने कहा, 'यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और हम इसकी निंदा करते हैं। इस मुद्दे को कनाडा के अधिकारियों के समक्ष उसी अनुरोध के साथ उठाया गया है, जो हमने पूर्व की घटनाओं को लेकर किया था कि कृपया दोषियों को पकड़ें और सुनिश्चित करें कि ऐसा दोबारा न हो।' उन्होंने कहा, 'मैं उम्मीद करता हूं कि कनाडाई अधिकारी कार्रवाई करने में सक्षम हैं।'

भारत ने की शांति बनाए रखने की अपील की
वहीं, पूर्वी यरुशलम स्थित अल-अक्सा मस्जिद में हिंसक कार्रवाई की पृष्ठभूमि में भारत ने सभी पक्षों से शांति बनाए रखने का आग्रह किया है। खबरों के अनुसार, यरुशलम में बुधवार को लगातार दूसरी रात हिंसा जारी रही, जब फलस्तीनियों ने 'ओल्ड सिटी' के संवेदनशील परिसर में स्थित अल-अक्सा मस्जिद में स्वयं को बंद कर लिया और इजराइली पुलिस ने उन्हें हटाने के लिए बल प्रयोग किया।

यरुशलम की घटना से जुड़े सवाल पर बागची ने कहा, ''फलस्तीन के सवाल पर हमारी स्थिति स्पष्ट और सुसंगत रही है। हम दो-राज्य समाधान प्राप्त करने के लिए इजराइल और फलस्तीनियों के बीच सीधी बातचीत को फिर से शुरू करने के सभी प्रयासों का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।''

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी की नकल करने और उनके अंग्रेजी बोलने के अंदाज का मजाक उड़ाने पर सियासी बयानबाजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: 11 सितंबर 2001 को अमेरिका में अल-कायदा के हमले ने करीब 3,000 लोगों की जान ले ली थी। उस भयावह हमले के बाद शायद ही किसी ने सोचा…
 20 September 2026
दीपांजन रॉय चौधरी, नई दिल्ली: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के भारत दौरे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। माना जा रहा कि इस साल के आखिर तक बालेन…
 20 September 2026
नई दिल्ली: देश की जानी-मानी वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है।…
 20 September 2026
नई दिल्ली: पर्यावरण और पारिस्थितिकी की सुरक्षा में सुप्रीम कोर्ट की भूमिका का जिक्र करते हुए CJI सूर्यकांत ने शनिवार को शीर्ष अदालत को पर्यावरण न्याय का ‘बरगद का पेड़’…
 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
Advt.