डिफेंस सेक्टर के इस IPO ने 2 साल में 5 गुना किया पैसा, करोड़पति हो गए निवेशक

Updated on 27-11-2023 03:30 PM
नई दिल्ली : केंद्र सरकार के आत्मनिर्भर भारत के फैसले की वजह से सबसे ज्यादा फायदा डिफेंस सेक्टर को हो रहा है। इस क्षेत्र में काम करने वाली कंपनियों के शेयर पिछले 2 साल में ही 3 से 4 गुना तक हो गए हैं। कुछ कंपनियों के आईपीओ भी बंपर मुनाफे के साथ लिस्ट हुए। लिस्टिंग के बाद भी शेयर में तेजी नहीं रुक रही है। ऐसा ही एक स्टॉक है डिफेंस और क्लीन एनर्जी में काम करने वाली कंपनी एमटार टेक्नोलॉजीज (MTAR Technologies) का। इस कंपनी का आईपीओ 575 रुपये पर आया था। 15 मार्च 2021 को इसकी लिस्टिंग 88 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,082 रुपये पर हुई थी। 11 सितंबर 2023 में शेयरों ने 2,920 रुपये का हाई बनाया था, उच्चतम लेवल से तुलना करें तो जिन्हें आईपीओ में लॉट लगा होगा, उनकी रकम शेयर ने 2 साल में ही 5 गुना से ज्यादा कर दी। हालांकि, अभी एमटार टेक्नोलॉजीज के शेयर 2200 रुपये के ऊपर चल रहे हैं। निवेशक 380 प्रतिशत के मुनाफे में बैठे हैं। लिस्टिंग के बाद भी किसी ने खरीदारी की होगी तो उसका भी पैसा डबल हो गया होगा।

क्या काम करती है कंपनी?

एमटार टेक्नोलॉजीज का मेन बिजनेस डिफेंस और क्लीन एनर्जी में है। इसी के साथ कंपनी सिविलियन न्यूक्लियर पावर, स्पेस, एयरोस्पेस, समुद्री, बॉल स्क्रू और रोलर स्क्रू आदि सेगमेंट में कंपनी काम करती है। चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग में इस कंपनी ने काफी अहम भूमिका निभाई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एमटार टेक ने लैंडर के प्रॉपल्सन सिस्टम के कलपुर्जे व रोवर नेविगेशन सिस्टम मुहैया कराए थे। इसी वजह से एमटार टेक्नोलॉजीज के शेयरों में काफी उछाल आई थी। कंपनी की क्लाइंट लिस्ट भी काफी लंबी है। इसरो, एचएएल, भारत डायनामिक, टाटा, डीआरडीओ, राफेल, बालाजी अमाइंस जैसे बड़े ऑर्गेनाइजेशन इसके क्लाइंट हैं।

यह है गिरावट का कारण


दरअसल, दूसरी तिमाही में कंपनी ने बेहतर रिजल्ट नहीं दिखाए। कंपनी के मार्जिन पर दबाव होने की वजह से कंपनी का प्रॉफिट भी काफी गिरा। दूसरी तिमाही में प्रॉफिट 20.5 करोड़ आया, जो पिछले साल की तुलना में 24.7 करोड़ से 17 प्रतिशत कम रहा। साथ ही कंपनी ने एनअुल गाइडेंस को भी कट किया। कंपनी का मानना है कि FY 24 में 670– 700 करोड़ का रिवेन्यू रह सकता है, जो पिछले अनुमान से काफी कम है। पहले कंपनी ने 830– 860 के आसपास का अनुमान जताया था। वहीं, EBITDA गाइडेंस भी पिछले 28 प्रतिशत से घटाकर करीब 26 प्रतिशत कर दिया गया है। मैनेजमेंट के बयान के बाद से शेयर काफी टूटे। हालांकि, पिछले एक हफ्ते से शेयर 2200 के ऊपर ही स्थिर हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.