इस आईपीओ ने कर दिया मालामाल, 538 रुपये से सीधे पहुंचा 5 हजार के पार, दिया छप्परफाड़ रिटर्न

Updated on 19-10-2023 03:18 PM
नई दिल्ली: कुछ आईपीओ (IPO) ऐसे होते हैं, जिनको मिल जाते हैं, उनकी समझो लॉटरी लग जाती है। ऐसा ही एक आईपीओ था, वायर एंड केबल का कारोबार करने वाली कंपनी पॉलीकैब इंडिया (Polycab India) का। 16 अप्रैल 2019 को इसके IPO की लिस्टिंग हुई थी, प्राइस रखा गया था 538 रुपये प्रति शेयर का। अब पॉलीकैब इंडिया (Polycab India) का शेयर 5332 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। BSE पर आज के दिन ही कंपनी ने 5492 रुपये का नया 52 वीक हाई भी बनाया, हालांकि बाजार में गिरावट की वजह से बाद में शेयर थोड़ा टूट गया। आईपीओ (IPO) के प्राइस से देखें तो इस कंपनी ने निवेशकों का 10 गुना पैसा कर दिया है।

बुधवार को इस कंपनी ने अपने Quarter-2 के रिजल्ट भी जारी किए हैं, इस बार कंपनी का मुनाफा 58.5% प्रतिशत बढ़कर 436.89 करोड़ रुपये आया है। इनकम भी कंपनी की लगातार बढ़ रही है। पिछले साल की तुलना में कंपनी की इनकम 27 प्रतिशत बढ़कर 4253.01 रही, जो पिछली बार 3330.14 करोड़ थी। यानी कंपनी का प्रॉफिट लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसकी वजह से निवेशकों को इसका फायदा मिल रहा है।

भविष्य में मिल सकता स्पिल्ट


जब पॉलीकैब इंडिया (Polycab India) का आईपीओ (IPO) आया था, तब इसके शेयर की फेस वैल्यू (Face Value) 10 रुपये थी, तब से लेकर अब तक फेस वैल्यू 10 रुपये ही है, यानी कंपनी ने एक भी बार शेयरों को स्पिल्ट (Split) नहीं किया है। बाजार के जानकारों का मानना है कि जब कोई शेयर महंगा हो जाता है तो उसमें स्पिल्ट (Split) के चांस काफी बन जाते हैं। शेयर स्पिल्ट कर उसे भाव को कम करे शेयरों की संख्या बढ़ा दी जाती है।

क्या है कंपनी की खूबी?


यह कंपनी FMEG यानी फास्ट मूविंग इलेक्ट्रिकल गुड्स में लीडिंग है। पॉलीकैब (Polycab) का मुख्य बिजनेस इलेक्ट्रिक वायर (बिजली का तार) बनाने का है। साथ ही कंपनी के प्रमुख उत्पाद पावर केबल, कंट्रोल केबल, इंस्ट्रूमेंटेशन केबल, सोलर केबल, बिल्डिंग वायर, फैन, लाइटिंग आदि का बिजनेस है। कंपनी ने बीच में कई दूसरे बिजनेस में भी निवेश किया है, जिसका फायदा इसके निवेशकों को भविष्य में मिल सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.