ग्रे मार्केट में औंधे मुंह गिरा यह आईपीओ, GMP हुआ जीरो, प्राइस बैंड से लेकर लिस्टिंग तक जानें सब कुछ

Updated on 18-02-2025 02:09 PM
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में जहां गिरावट का दौर चल रहा है तो वहीं इसका असर आईपीओ पर भी दिखाई दे रहा है। मेन बोर्ड से एक आईपीओ ग्रे मार्केट में धड़ाम हो गया है। इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) जीरो हो गया है। हालांकि इसकी शुरुआत भी बहुत धमाकेदार नहीं हुई थी। इस आईपीओ का नाम क्वालिटी पावर इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट लिमिटेड (Quality Power Electrical Equipments Limited) है।
इस आईपीओ का इश्यू साइज 858.70 करोड़ रुपये है। कंपनी ने 225 करोड़ रुपये के 53 लाख फ्रेश शेयर जारी किए हैं। वहीं ओएफएस के तहत 633.70 करोड़ रुपये के 1.49 करोड़ शेयर जारी किए हैं। यह आईपीओ 14 फरवरी को खुला था। इसमें बोली लगाने की आखिरी तारीख 18 फरवरी है। इसकी लिस्टिंग 21 फरवरी को हो सकती है।

क्या है प्राइस बैंड?

इसकी फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति शेयर है। वहीं इसका प्राइस बैंड 401 से 425 रुपये प्रति शेयर है। एक लॉट में 26 शेयर हैं। इसके लिए 11,050 रुपये निवेश करने होंगे। एक रिटेल निवेशक अधिकतम 18 लॉट बुक करा सकता है।

कैसी है ग्रे मार्केट में स्थिति?

यह आईपीओ ग्रे मार्केट में औंधे मुंह गिर गया है। मंगलवार सुबह 10 बजे इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) जीरो था। हालांकि इस आईपीओ के खुलने से पहले इसका जीएमपी अधिकतम 35 रुपये था। लेकिन इसके बाद इसमें गिरावट आती गई।
14 फरवरी को जिस दिन यह आईपीओ खुला था, उस दिन इसका जीएमपी मात्र 5 रुपये रह गया था। दो दिन इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ। कल यानी सोमवार को इसका जीएमपी जीरो हो गया जो मंगलवार सुबह को भी जारी रहा। इसका मतलब हुआ कि यह आईपीओ अपने इश्यू प्राइस पर ही लिस्ट हो सकता है। यानी निवेशकों को लिस्टिंग पर कुछ भी रिटर्न नहीं मिलेगा।

क्या करती है कंपनी?

इस कंपनी की स्थापना साल 2001 में हुई थी। कंपनी ग्रिड कनेक्टिविटी और एनर्जी ट्रांजिशन के लिए हाई वोल्टेज इलेक्ट्रिक इक्विपमेंट और सॉल्यूशंस प्रदान करती है। कंपनी हाई वोल्टेज डायरेक्ट करंट (HVDC) और फ्लेक्सिबल AC ट्रांसमिशन सिस्टम (FACTS) नेटवर्क के लिए हाई वोल्टेज इक्विपमेंट बनाती है। इनका इस्तेमाल रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में होता है।

कंपनी क्या करेगी रकम का?

कंपनी आईपीओ से मिली रकम का इस्तेमाल विभिन्न उद्देश्यों के लिए करेगी। इस रकम का कुछ इस्तेमाल मेहरू इलेक्ट्रिकल एंड मैकेनिकल इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड के अधिग्रहण के लिए किया जाएगा।

साथ ही कंपनी प्लांट और मशीनरी खरीदने में भी रकम का इस्तेमाल करेगी। इसके अलावा सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्य के लिए भी रकम का इस्तेमाल किया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.