इस इंडस्ट्रियल प्रॉडक्ट कंपनी ने एक साल में दिया 180% रिटर्न, क्या आपके पास है?

Updated on 25-05-2023 08:20 PM
नई दिल्ली: इलेकॉन इंजीनियरिंग कंपनी (Elecon Engineering Company) मटीरियल हैंडलिंग इक्विपमेंट और इंडस्ट्रियल गियर्स बनाती है। साथ ही यह अपने प्रॉडक्ट्स के लिए इरेक्शन और कमीशनिंग सॉल्यूशंस प्रदान करती है। यह कंपनी देश में मटीरियल हैंडलिंग सिस्टम्स की पूरी वैल्यू चेन के लिए सॉल्यूशन प्रोवाइड करती है। अगर आपने एक साल पहले इस कंपनी में एक लाख रुपये का इनवेस्टमेंट किया होता तो आज उसकी वैल्यू 2.8 लाख रुपये होती। कंपनी का शेयर 24 मई 2022 को 197.15 रुपये पर था और 23 मई, 2023 को 551.15 रुपये पर पहुंच गया। पिछले एक साल में इसमें 182.6 परसेंट तेजी आई है। यह कंपनी एसएंडपी बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स का हिस्सा है और इसने पिछले एक साल में मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।

फाइनेंशियल ईयर 2023 की चौथी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 45.20 परसेंट बढ़कर 66.32 करोड़ रुपये हो गया। इस दौरान कंपनी की नेट सेल्स 28.06 फीसदी बढ़कर 424.54 करोड़ रुपये रही। एक साल पहले कंपनी की सेल्स 331.53 करोड़ रुपये थी। कंपनी अभी 26.3 गुना पीई के साथ ट्रेड कर रही है जबकि इंडस्ट्री की पीई 27.4 गुना है। फाइनेंशियल ईयर 2022 में कंपनी का आरओई 20.7 फीसदी और आरओसीई 24.7 फीसदी रहा। यह कंपनी ग्रुप बी स्टॉक्स का हिस्सा है और इसका मार्केट कैप 6,480.11 करोड़ रुपये रही। कंपनी का स्टॉक आज 559.15 रुपये पर खुला। शुरुआती ट्रेड में यह 584.95 रुपये तक ऊपर और 557.00 रुपये तक नीचे गया। बीएसई पर इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 584.95 रुपये और न्यूनतम स्तर 180.90 रुपये है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.