लॉर्ड्स स्टेडियम का 'लॉर्ड' है यह इंडियन बल्लेबाज, स्टीव स्मिथ शायद ही तोड़ पाएं रिकॉर्ड

Updated on 30-06-2023 08:10 PM
नई दिल्ली: क्रिकेट की जन्मस्थली कही जाने वाले लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम पर शतक लगाना किसी भी बल्लेबाज के लिए गर्व की बात होती है। दुनियाभर के बल्लेबाज जब इस मैदान पर उतरते हैं तो उनकी कोशिश होती है कि शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की करिश्माई लिस्ट में उनका नाम भी दर्ज हो। अगर कोई एक से अधिक इस मैदान पर शतक जड़ता है तो उसका कद न केवल अपनी टीम में बढ़ता है, बल्कि दुनियाभर के क्रिकेट फैंस के बीच बड़े सम्मान से लिया जाता है। इस मैदान पर स्टीव स्मिथ ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शतक जड़ा।

स्मिथ ने जड़ा लॉर्ड्स पर दूसरा शतक, करिश्माई लिस्ट में शामिल

यह उनका टेस्ट करियर में इस ऐतिहासिक मैदान पर दूसरा शतक है। इसके साथ ही वह डॉन ब्रैडमैन की उस ऑस्ट्रेलियाई एलीट क्लास लिस्ट में शामिल हो गए, जिन्होंने यहां दो शतक जड़े। स्मिथ के अलावा ऑस्ट्रेलिया के लिए डॉन ब्रैडमैन, विलियम अल्फ्रेड ब्राउन, Warren Bardsley ने यह उपलब्धि हासिल की है। हालांकि, रोचक बात यह है कि इस लॉर्ड्स स्टेडियम का लॉर्ड एक भारतीय बल्लेबाज हैं।

भारतीय दिलीप वेंगसरकर के नाम है लॉर्ड्स में 3 शतक


जी हां, यकीन मानिए इंग्लिश बल्लेबाज के अलावा सबसे अधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड दिलीप वेंगसरकर के नाम है। पूर्व भारतीय कप्तान ने इस मैदान पर 3 शतक जड़े हैं। उन्होंने 1979, 1982 और 1986 में एक-एक टेस्ट खेले और लगातार 3 मैचों में 3 शतक ठोके। उन्होंने 1979 में 103 रन, 1982 में 157 रन और 1986 में नाबाद 126 रन ठोके थे। आज भी बड़े-बड़े सुनहरे अक्षरों में वेंगसरकर का नाम लॉर्ड्स ग्राउंड के हॉल में बोर्ड पर लिखा हुआ है।

ग्राहम गूच और माइकल वॉन के नाम है 6-6 शतक
इस मैदान पर सबसे अधिक टेस्ट शतक लगाने का रिकॉर्ड माइकल वॉन और ग्राहम गूच के नाम है। इन दोनों ने 6-6 शतक लगाए हैं, जबकि विदेशी बल्लेबाजों में दिलीप वेंगसरकर का नाम 3 शतक के साथ सबसे ऊपर है। अब स्मिथ के पास वेंगसरकर के इस रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका है। हालांकि, इंग्लिश टीम इस मैच की दूसरी पारी में स्मिथ को शतक बनाने से रोकने के लिए पूरा जोर लगा देगी।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
 24 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया। इस मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दो शानदार गोल दागे। रोनाल्डो ने…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले टीमों में उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। इसका नमूना मंगलवार यानि 23 जून को देखने को मिल चुका है। ऋषभ पंत की दोबारा…
 23 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम को 26 जून से आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोटिल होने के चलते श्रंखला का…
 23 June 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल के सुपरस्टार लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कोहराम मचाया हुआ है। ऑस्ट्रिया के खिलाफ मुकाबले में एक बार फिर मेसी का जलवा देखने को…
Advt.