'ये सिरदर्द..' पाकिस्तानी खिलाड़ी हारिस रऊफ ने एशिया कप ड्रामे पर खोला मुंह, जानें क्या-क्या कहा

Updated on 18-09-2025 01:38 PM
दुबई: भारतीय क्रिकेट टीम के हाथ नहीं मिलाने के बाद पाकिस्तान ने इतना ड्रामा किया कि पूरी दुनिया में उसकी बेइज्जती हुई। संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ मुकाबले से पहले खूब ड्रामा हुआ। टीम होटल से समय से नहीं निकली तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एशियन क्रिकेट काउंसिल से मैच एक घंटा देरी से शुरू करने का निवेदन किया। यहां रोचक बात यह है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और एशियन क्रिकेट काउंसिल दोनों के अध्यक्ष मोहसिन नकवी हैं, जो पाकिस्तान के होम मिनिस्टर भी हैं। ड्रामे के बाद 9 बजे रात को मैच शुरू हुआ और रिजल्ट उसके पक्ष में रहा।

उसने एशिया कप के सुपर-4 में जगह बना ली है। इस तरह से उसका 21 सितंबर को भारत से भिड़ंत का रास्ता भी साफ हो गया है। मैच के बाद पाकिस्तानी पेसर हारिस रऊफ ने बड़ा बयान दिया। जब उनसे ऑफ द फील्ड ड्रामे, खासकर एशिया कप के बहिष्कार, को लेकर पूछा गया कि क्या इससे उनकी परफॉर्मेंस पर असर पड़ा तो उन्होंने खुलकर जवाब दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में रऊफ ने कहा- मुझे कोई दबाव महसूस नहीं हो रहा था। यह मेरे कंट्रोल में नहीं है। ये बोर्ड के फैसले हैं। यह उनका सिरदर्द है। मेरे लिए मुझे मैच खेलना था और उसी पर मेरा फोकस था। मैनेजमेंट ने चीजों को बहुत अच्छी तरह से संभाला है।
पाकिस्तान टीम ने यूएई को आसानी से हरा दिया, लेकिन उसकी बैटिंग अभी भी ट्रैक पर नहीं है। सैम अयूब फिर बिना खाता खोले आउट हुए तो फखर जमां ने ही 30 से अधिक का स्कोर किया। हारिस से पूछा गया कि क्या यह पाकिस्तानी टीम 2017 की चैंपियंस ट्रॉफी विजेता टीम की बराबरी कर पाएगी, लेकिन इस तेज गेंदबाज ने तुरंत जवाब दिया कि टीम चयन या संभावित बदलावों के बारे में बात करना उनका काम नहीं है।
उस टीम के साथ समानताओं के बारे में पूछे जाने पर रऊफ ने कहा- यह कहना मेरा काम नहीं है कि कौन खेलता है और कौन नहीं, यह कोच और कप्तान का काम है। एक खिलाड़ी के तौर पर अगर हमें मौका मिलता है तो उसका पूरा फायदा उठाना हमारी जिम्मेदारी है। जहां तक बल्लेबाजों की बात है तो मुझे यकीन है कि वह आपस में इस बारे में बात कर रहे होंगे। अगले मैच से पहले हमारे पास कुछ दिन हैं, इसलिए उम्मीद है कि हम अच्छी तैयारी कर पाएंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.