भारतीय टीम के लिए स्वर्ग है यह मैदान, लिख दी है तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की हार की गाथा!

Updated on 13-02-2023 07:01 PM
नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में 4 मैचों की रोचक बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेली जा रही है। जिसका आयोजन भारत में किया जा रहा है। टीम इंडिया ने सीरीज का आगाज नागपुर में जीत के साथ किया है। विधर्भ क्रिकेट एसोसिशन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने कंगारुओं को एक पारी और 132 रनों से मात दी है।
वहीं अब सीरीज का दूसरा मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। हालांकि यह दिलचस्प सीरीज शुरू ही हुई थी कि अब इसको लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन में होने वाला था। लेकिन अब यह मुकाबला इस मैदान से शिफ्ट कर दिया जाएगा।
    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 1 मार्च से खेले जाने वाला बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट मैच धर्मशाला में नहीं खेला जाएगा। जिसके पीछे का मुख्य कारण है कि मैदान इस समय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले का आयोजन करने की स्थिति में नहीं है। बता दें कि धर्मशाला में आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला पिछले साल फरवरी में खेला गया था। जब श्रीलंका व्हाइट बॉल सीरीज के लिए भारतीय दौरे पर थी। गौरतलब है कि अब तीसरे टेस्ट मैच का वेन्यू बीसीसीआई ने धर्मशाला से बदलकर इंदौर का मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम कर दिया है। 1 मार्च को अब धर्मशाला में नहीं बल्कि इंदौर में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा मुकाबला खेला जाएगा।
    टीम इंडिया इंदौर में नहीं हारी एक भी टेस्ट

    भारतीय क्रिकेट टीम ने इंदौर के होल्कर स्टेडियम में अब तक कुल 2 टेस्ट मुकाबले खेले हैं, जोकि दोनों मुकाबले भारत के हित में रहे हैं। 2016 में भारत ने इस मैदान में न्यूजीलैंड को 321 रनों के बड़े अंतर से मात दी थी। वहीं उसके बाद 2019 में भारत ने इंदौर में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच खेला था। जिसमें विराट कोहली की भारतीय टीम ने बांग्लादेश को एक पारी और 130 रन से मात दी थी। इसके अलावा इंदौर के होल्कर स्टेडियम में कुल 7 वनडे मुकाबले भी खेले गए हैं, आप को जान कर हैरानी होगी कि यह सारे के सारे मैच भी टीम इंडिया ने अपने नाम किए हैं यानी जीते हैं।

    कुछ ऐसा है बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023 के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड:

    भारतीय स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप कप्तान), चेतेश्वर पुजारा, श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, विराट कोहली, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, ईशान किशन (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और उमेश यादव।

    ऑस्ट्रेलिया स्कॉड: पैट कमिंस (कप्तान), डेविड वॉर्नर, मार्नस लाबुशेन, मैट रेनशॉ, स्टीव स्मिथ उस्मान ख्वाजा, एश्टन एगर, कैमरन ग्रीन, ट्रेविस हेड, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पीटर हैंड्सकॉम्ब, जोश हेजलवुड, लांस मोरिस, मैथ्यू कुह्नमैन, मिचेल स्टार्क, मिचेल स्वेप्सन, नेथन लायन, स्कॉट बोलैंड और टॉड मर्फी।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     20 June 2026
    नई दिल्ली: भारतीय महिला हॉकी टीम ने FIH नेशंस कप 2025-26 के फाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल में चिले को 6-0 के बड़े अंतर से मात देकर खिताबी…
     20 June 2026
    नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में शुक्रवार यानि 19 जून को कनाडा और कतर के बीच मुकाबले के आखिर में दोनों टीमों के खिलाड़ी आपस में भिड़ गए। वैंकूवर…
     20 June 2026
    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैच की वनडे सीरीज में भिड़ रही है। यह सीरीज भारत की वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों की…
     20 June 2026
    नई दिल्ली: फुटबॉल जगत में एक ऐतिहासिक और अनोखी घटना देखने को मिली है, जब पहली बार किसी खिलाड़ी को मैदान पर बात करते समय अपना मुंह छिपाने की वजह…
     19 June 2026
    नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज में भारतीय टीम का दबदबा साफ नजर आ रहा है। शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर मेजबान टीम ने सीरीज पर कब्जा जमा लिया…
     19 June 2026
    नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम के स्टार मनप्रीत सिंह टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। बुधवार को वे अपना 413वां इंटरनेशनल मैच…
     19 June 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आगामी 2026/27 सीजन के लिए अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम में एक ऐतिहासिक बदलाव करने का फैसला किया है। पीसीबी इतिहास में पहली बार खिलाड़ियों…
     19 June 2026
    नई दिल्ली: श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगकारा एक मुकाबले में भारतीय टीम का हेलमेट पहने खेलते हुए नजर आए हैं। 48 साल की उम्र में वह…
     16 June 2026
    नई दिल्ली: कड़े तनाव और भारी विवादों के बीच ईरान ने फीफा वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-2 से रोमांचक ड्रॉ खेलकर की। सोफी स्टेडियम…
    Advt.