पचास के दशक की सबसे महंगी एक्ट्रेस रही यह बच्ची, हमेशा साथ रहता था पर्सनल बॉडीगार्ड, क्या आपने पहचाना?

Updated on 14-02-2023 07:41 PM
यह मासूम सी दिखने वाली बच्ची कौन है, बता सकते हैं? यह अपने जमाने की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में शुमार थी। यही नहीं, इस बच्ची को बॉलीवुड की पहली ऐसी एक्ट्रेस बताया जाता है, जिसका पर्सनल बॉडीगार्ड था। क्या आप बता सकते हैं कि यह कौन है? चलिए थोड़ा सा हिंट और देते हैं। इस बच्ची ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट 40 के दशक में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। देखते ही देखते यह बच्ची बड़े होने पर अपनी खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में छा गई थी।

इस बच्ची का 14 फरवरी को जन्मदिन है। अब भी अगर आप अंदाजा नहीं लगा पाए कि हम किसकी बात कर रहे हैं तो चलिए बता देते हैं। यह तस्वीर एक्ट्रेस मधुबाला के बचपन की है। मधुबाला अब इस दुनिया में नहीं हैं। साल 1969 में उनकी मौत हो गई थी। मधुबाला 14 फरवरी (actress Madhubala birth anniversary) को पैदा हुई थीं। वो दिन जिसे प्यार का प्रतीक माना जाता है। 14 फरवरी को मधुबाला की 90वीं बर्थ एनिवर्सरी है। यानी आज मधुबाला हमारे बीच होतीं तो 90 साल की होतीं। लेकिन उनके दिल ने ही उनकी जान ले ली।

मुमताज जहान बेगम दहलवी बनीं मधुबाला

Madhubala का बचपन का नाम मुमताज जहान बेगम दहलवी था। लेकिन जब वह फिल्मों में कदम रख रही थीं तो एक्ट्रेस देविका रानी ने उन्हें मधुबाला नाम दिया। बीस साल से भी लंबे करियर में मधुबाला ने 60 फिल्में कीं। बीमारी की वजह से मधुबाला की हालत खराब होती चली गई और फिर 1969 में उनका निधन हो गया। मधुबाला के दिल में बचपन से ही छेद था। इसकी वजह से मधुबाला का सांस लेने में तकलीफ होती थी। इलाज के बाद भी मधुबाला ठीक नहीं हो सकीं और चल बसीं।

परिवार को पसंद नहीं थी एक्टिंग

मधुबाला अपने भाई-बहनों में पांचवे नंबर पर थीं। उनका लालन-पालन दिल्ली में ही हुआ। चूंकि परिवार काफी रूढ़िवादी विचारों का था, इसलिए मधुबाला या उनकी कोई भी बहन स्कूल पढ़ने नहीं जा सकी। सिर्फ एक बहन जाहिदा ही पढ़ पाईं। मधुबाला को बचपन से एक्टिंग का शौक था। वह कोई भी सीन पकड़तीं और मां के सामने एक्टिंग करना शुरू कर देतीं। मधुबाला के अब्बू नहीं चाहते थे कि बेटी एक्टिंग में जाए। लेकिन मधुबाला ने तय कर लिया था कि करियर फिल्मों में ही बनाना है।

7 साल की उम्र में करियर शुरू, मिलता गया स्टारडम

मधुबाला ने फिर 7 साल की उम्र में अपना करियर शुरू किया। उन्होंने ऑल इंडिया रेडियो में खुर्शीद अनवर के कंपोजिशन गाने शुरू किए। फिल्मों में मधुबाला ने 1942 में डेब्यू किया और छा गईं। शुरुआत की फिल्मों में मधुबाला ने छोटे-मोटे रोल किए। लेकिन 1949 में आई फिल्म 'दौलत' में मधुबाला को करियर का पहला लीड रोल मिला। इसके बाद वह 'नील कमल', 'लाल दुपट्टा', 'महल', 'दुलारी', 'शहंशाह' और 'नया दौर' समेत कई फिल्में कीं। फिल्म 'मुगले-ए-आजम' मधुबाला के करियर में मील का पत्थर साबित हुई। उन्होंने दिलीप कुमार से लेकर प्रेमनाथ के साथ कई फिल्में कीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
Advt.