3 सेकेंड के रिव्यू से यह लड़की कमाती है 120 करोड़ रुपये लाखों में हैं फॉलोअर्स

Updated on 09-02-2024 01:38 PM
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर आजकल लोग बंपर कमाई कर रहे हैं। युवा सोशल मीडिया पर रील और वीडियो बनाने में लगे हुए हैं। यूट्यूब, फेसबुक और इंस्टाग्राम अब कमाई का बड़ा जरिया बन गए हैं। इन्फ्लुएंसर्स सोशल मीडिया पर ब्रांड्स का प्रमोशन करके खूब कमाई कर रहे हैं। लेकिन चीन की एक लड़की (Zheng Xiang Xiang) ने सोशल मीडिया पर कमाई के सारे रेकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यह लड़की हर हफ्ते करीब 120 करोड़ रुपये कमा रही है। इतनी कमाई वह (Zheng Xiang Xiang) प्रोडक्ट के रिव्यू करके कर रही है। प्रोडक्ट्स के रिव्यू भी यह लड़की सिर्फ 3 सेकेंड के लिए करती है। लोगों को इसके वीडियो खूब पसंद आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस लड़की के वीडियो वायरल हो रहे हैं। महज 3 सेकेंड में ही यह लड़की प्रोडक्ट के बारे में पूरी जानकारी दे देती है। चीन की इस लड़की के सोशल मीडिया पर लाखों में फालोअर्स हैं।
इस तरह बनाती है वीडियो
चीन की इस इंफ्लुएंसर्स का नाम झेंग जियांग (Zheng Xiang Xiang) है। इसके टिकटॉक पर 50 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। झेंग जियांग हर चीज का रिव्यू सिर्फ 3 सेकेंड में कर देती है। एक झलक में ही झेंग प्रोडक्ट के बारे में पूरी जानकारी दे देती है। झेंग अपने अकाउंट पर लाइव स्ट्रीम करती है। सोशल मीडिया पर झेंग जियांग के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि झेंग जियांग के साथी उन्हें एक-एक करके बॉक्स देते रहते हैं। इन बॉक्स में कपड़े होते हैं। झेंगे बॉक्स को खोलकर प्रोडक्ट को उठाती हैं और कैमरे के सामने दिखाते हुए उसके बारे में बताती हैं। यह सब वह सिर्फ 3 सेकेंड में करती हैं। इसके बाद दूसरा प्रोडक्ट सामने आ जाता है।


करोड़ों में कमाई

झेंग जियांग की कमाई करोड़ों रुपयों में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, झेंग जियांग एक हफ्ते में ही करीब 120 करोड़ रुपये की कमाई कर लेती हैं। झेंग का यह अनोखा तरीका लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वहीं झेंग जिन कपड़ों का रीव्यू कर रही हैं, उनकी बिक्री भी बढ़ जाती है। लोगों को उनके वीडियो का इंतजार रहता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारत अब सिर्फ बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी नहीं कर रहा, बल्कि हाई-स्पीड ट्रेन तकनीक में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है। रेलवे मंत्रालय…
 20 September 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष तथा होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल की आपूर्ति ठप होने से वैश्विक स्तर पर ईंधन का महासंकट खड़ा हो…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरते समय हुई एक गलती मुंबई के एक टैक्सपेयर को भारी पड़ गई। रिटर्न में गलती से 9.60 लाख रुपये की रकम EPF से…
 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
Advt.