ये दोस्ती... अहमदाबाद टेस्ट के लिए इसलिए खास रहा टॉस का सिक्का, दोनों देश बने ऐतिहासिक पल का गवाह

Updated on 09-03-2023 08:31 PM

अहमदाबाद: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का आखिरी मैच अहमदाबाद के श्री नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। सीरीज के इस आखिरी मैच को देखने के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री भी स्टेडियम पहुंचे। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी और एंथोनी अल्बानीज भारत और ऑस्ट्रेलिया की दोस्ती के 75 साल पूरे होने के जश्न को मनाया। दोनों प्रधानमंत्री सोने का मुलम्मा चढी गोल्फ कार में सवार होकर स्टेडियम के चक्कर लगाए। वहीं मैच से पहले यह कहा जा रहा था कि दोनों टीमों के कप्तान की जगह टॉस के लिए प्रधानमंत्री मैदान पर उतरेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

हालांकि जिस सिक्के से टॉस हुआ वह जरूर खास था। दरअसल अहमदाबाद टेस्ट के लिए टॉस में एक खास सिक्के को इस्तेमाल किया गया। यह सिक्का भारत और ऑस्ट्रेलिया के दोस्ती के 75वीं सालगिरह के लिए खास तौर से मिंटेडे किया गया था। इस सिक्के पर दोनों देशों की दोस्ती से जुड़े प्रतीक था। हालांकि मैच में मैच में टॉस के लिए कप्तान रोहित शर्मा और स्टीव स्मिथ ही मैदान पर उतरे।


मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। इस मैच में स्मिथ बिना किसी बदलाव के मैदान पर उतरे। बता दें कि जब से अहमदाबाद स्टेडियम के नाम में बदलाव किया गया है उसके बाद से भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली बार यहां टेस्ट मैच खेलनी मैदान पर उतरी है। नाम में बदलाव के बाद टीम इंडिया अपना पहला टेस्ट मैच इंग्लैंड के खिलाफ 2021 में खेली थी। इस स्टेडियम में 1 लाख 10 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता है।


भारत के लिए करो या मरो है अहमदाबाद टेस्ट

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से आगे है। शुरुआत के दो मैचों को जीतकर भारत ने जरूर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को अपने पास बरकरार रखा है लेकिन इंदौर टेस्ट में मिली हार के कारण है मेजबान टीम के सामने अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने का की चुनौती मुश्किल हो गई है। दरअसल ऑस्ट्रेलिया की टीम इंदौर टेस्ट में मिली जीत के बाद फाइनल में अपनी जगह को पक्की कर ली है।

वहीं भारतीय टीम अभी पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। ऐसे में अगर WTC के फाइनल में भारत को पहुंचना है तो उसे हर हाल में अहमदाबाद टेस्ट को जीतना होगा। बिना मुकाबले जीते भारत के लिए फाइनल में पहुंचने का समीकरण काफी मुश्किल हो जाएगा। यही कारण है कि चौथा टेस्ट मैच अब टीम इंडिया के लिए करो या मरो का हो गया है।


स्टीव स्मिथ की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया की दमदार वापसी

सीरीज के शुरू को दो मैचों में पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई कर रहे थे। इन दोनों ही मैचों में कंगारू टीम को बुरी तरह से हार मिली थी। हालांकि कमिंस अपने पारिवारिक कारण से वापस स्वदेश लौट गए जिसके बाद इंदौर टेस्ट में स्टीव स्मिथ को कप्तानी सौंपी गई। स्मिथ के हाथ में कप्तानी आने के बाद टीम ने दमदार वापसी कर के दिखाया।

इंदौर में स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार पिच पर ऑस्ट्रेलियाई टीम मेजबान पर भारी पड़ी और 9 विकेट से मैच को जीतकर टीम इंडिया को बड़ा झटका दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.