इस दशहरा भगाएं गरीबी का डर, इन 7 बातों को फॉलो करें और खूब बनाएं पैसा

Updated on 24-10-2023 02:31 PM
नई दिल्ली : आज दशहरा है। बुराई पर अच्छाई का प्रतीक। भय से मुक्ति का प्रतीक। लेकिन एक भय गरीबी का भी होता है। इस भय से मुक्ति का नाम है फाइनेंशियल फ्रीडम। आज दशहरे पर आप कुछ खास बातों को अपनाकर फाइनेंशियल फ्रीडम पा सकते हैं। ये टिप्स आपकी गरीबी को दूर भगाकर आपको अमीर बना सकते हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।

पैसा पाने के लिए मोटिवेटर क्या है?


अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एक मकान, यूनिकॉर्न बिजनस, एक प्राइवेट जेट आदि जैसे एक्सटर्नल गोल्स क्या आपकी जरूरते हैं? अगर आपको वेल्थ क्रिएशन में सफलता पानी है, तो आपको डीपर इंटरनल गोल्स के पीछे जाना चाहिए। पैसा अपने आप में एक बहुत बड़ा मोटिवेटर होता है। आपके पास जितना अधिक होता है, उतना ही यह आपको कम लगता है। वेल्थ क्रिएशन की आपकी इच्छा के पीछे की वजह ऐसी होना चाहिए, जो आपके लिए सही हो और गहरी हो। यह न केवल आपको मोटिवेट रखेगी, बल्कि यह भी सुनिश्चित करेगी कि आप जीवन में अपने लक्ष्यों के बीच आने वाली चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना कर सकते हैं।

कमाई, खर्च और बचत के बीच रिलेशन


आप चाहे कितने भी अमीर हों या गरीब .. अगर आप जितना कमाते हैं उससे अधिक खर्च करने जा रहे हैं तो वेल्थ क्रिएशन नहीं हो पाएगा। बेहिसाब खर्च के लिए काफी हद तक सोशल मीडिया भी जिम्मेदार है। फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि पर अपनी लग्जरी लाइफ स्टाइल को दिखाने के चक्कर में लोग अपनी मेहनत की कमाई का एक बड़ा हिस्सा खो देते हैं। इस ट्रेंड के उलट, अधिकांश अमीर लोग काफी शालीन रहते हैं। फाइनेंशियल इंडीपेंडेंट्स पाने वाले अधिकतर लोग अपने जीवन में अपनी कमाई से कम खर्च करते हैं और उस बचत को इन्वेस्ट करते हैं।

कंपाउंडिंग से बनेगा बड़ा कॉर्पस

जब पैसा बनाने की बात आती है तो कंपाउंडिग यानी चक्रवृद्धि ब्याज सबसे पावरफुल फैक्टर्स में से एक माना जाता है। एक रुपये को 10 रुपये में बदलना किसी के लिए भी एक बड़ा टास्क हो सकता है। लेकिन मैथेमेटिकल बेसिस पर आपको सिर्फ यह करना है कि 26 पर्सेंट की रेट पर अगले 10 वर्षों के लिए अपने पैसे को हर साल कंपाउंड करना है। मान लीजिए आप एक लाख रुपये के कॉर्पस से शुरू करते हैं। इसे ऐसी जगह इन्वेस्ट करते हैं, जहां आपको 26 पर्सेंट सालाना की दर से रिटर्न मिलता है। अगर यह 26 पर्सेंट की सालाना दर 10 साल से अधिक की अवधि तक बरकरार रहती है, तो आपका एक लाख दस साल में 10 लाख बन जाएगा। 10 लाख अगले 10 साल में एक करोड़ बन जाएगा। एक करोड़ 10 करोड़ में बदल जाएगा। 10 करोड़ अगले 10 साल में 100 करोड़ में बदल जाएगा। 100 करोड़ अगले 10 साल में 1,000 करोड़ में बदल जाएगा। इस तरह पैसा बढ़ता ही जाएगा।

कहां पैसा नहीं लगाना, इसकी समझ जरूरी


अमीर बनना कभी भी आज जितना आसान नहीं रहा है। आज एक बटन के क्लिक पर आप शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड, ईटीएफ, गोल्ड बॉन्ड, एफडी और दूसरे इंस्ट्रूमेंट्स में पैसा लगा सकते हैं। इन सारी सुविधाओं के साथ समस्या तब सामने आती है, जब लोग यह समझने लगते हैं कि पैसा कमाना बहुत आसान है। निवेश के काफी नए इंस्ट्रूमेंट्स जैसे क्रिप्टोकरेंसी, एनएफटी, मीम कॉइन, ग्रीन टेक्नोलॉजीज, एसपीएसी, बीएनपीएल आदि में काफी ज्यादा रिस्क है। ये आपके निवेश को बर्बाद भी कर सकते हैं। वेल्थ क्रिएशन के स्लो, बोरिंग और सिस्टेमैटिक तरीके को फॉलो करके भी आप अच्छी वेल्थ क्रिएट कर पाएंगे।

कम उम्र में शुरू कर दें बचत


अगर आप अपने जीवन में जल्दी बचत और निवेश शुरू करते हैं, तो आपको बाद में उतनी अधिक बचत नहीं करनी होती है। आपका पैसा ही आपको कमाकर दे रहा होता है। टाइम और मनी के बीच इस रिलेशनशिप का सभी को सम्मान करना चाहिए। यह आपके वेल्थ क्रिएशन में बड़ा फर्क ला सकता है।

पैसा ही कमाकर देगा


एक हफ्ते में 5 या 6 दिन एक्टिवली काम करके आप जो वेल्थ क्रिएट करेंगे, उसकी तुलना में आपका पैसा काफी अधिक वेल्थ जनरेट कर सकता है। उदाहरण के लिए, यह संभव है कि आप आज जिन शेयरों पर सालाना डिविडेंट पा रहे हों, वे आपने कई वर्षों पहले खरीदे हों और जो जिस कीमत पर खरीदें हों, उससे ज्यादा आप आज डिविडेंट पा रहे हों। ऐसे कई उदाहरण हैं। इसलिए जितनी जल्दी हो सके, उतनी जल्दी अपनी बचत को निवेश करना शुरू कर आप काफी अच्छी वेल्थ क्रिएट कर सकते हो। इसके लिए एक बहुत बड़ी रकम की जरूरत भी नहीं होती है।

लीवरेज सपोर्ट भी अहम


जब पैसा बनाने की बात आती है तो लीवरेज का सपोर्ट जरूरी है। शायद 99 फीसदी लोग नौकरी या अपनी दुकान चलाकर अमीर नहीं बनने जा रहे हैं। जरूर आप कड़ी मेहनत कर रहे होंगे, लेकिन आपकी बहुत सी सीमाएं हैं। जैसे- एक दिन में सिर्फ 24 घंटे होते हैं। आपको सोना होता है और परिवार के साथ समय बिताना होता है। आपके पास रकम भी लिमिटेड है। साथ ही किसी की भी नॉलेज और स्किल की सीमाएं होती हैं। यहां लीवरेज की जरूरत होती है, जो कि पैसा बनाने का बेहतर तरीका है। अब लीवरेज कई प्रकार का हो सकता है। फाइनेंशियल लीवरेज, जैसे कि हमारे फंड मैनेजर्स और बैंक अपने लिए पैसा बनाने के लिए हमारे धन का उपयोग करते हैं। इसके बाद आता है टाइम लीवरेज, जहां आप कर्मचारियों और फ्रीलांसर्स को काम आउटसोर्स करके अपने लिए बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं। फिर आता है टेक्नोलॉजी लीवरेज, जहां आप काफी कम मेहनत करके अधिक लोगों के लिए काम कर सकते हैं। इसके बाद है नेटवर्क लीवरेज, जो यू यूट्यूब जैसा प्लेटफॉर्म करता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.