विराट से भी ज्यादा शतक हैं इस धाकड़ के नाम, क्या किंग कोहली तोड़ पाएंगे महारिकॉर्ड?

Updated on 24-03-2023 08:02 PM
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) दुनियाभर के क्रिकेट फैंस के लिए त्यौहार की तरह होता है। दो महीने तक क्रिकेट फैंस दुनियाभर के क्रिकेट वर्ल्ड के सितारों को एक साथ मैदान पर एक-दूसरे को चुनौते देते दिखाई देते हैं। टूर्नामें का आगाज इस बार 31 मार्च से शुरू हो रहा है। पहला मुकाबला महेंद्र सिह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स और हार्दिक पंड्या की टीम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। CSK 4 बार की चैंपियन है तो गुजरात अपना खिताब बचाने उतरेगी।

IPL में शतकों के मामले में कोहली नहीं हैं नंबर वन


आईपीएल में अधिकतर मामलों विराट कोहली अव्वल हैं, लेकिन कुछ में अभी भी उन्हें नंबर वन होना है। इसमें सबसे खास है शतक। टूर्नामेंट में सबसे अधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम है। पैसा वसूल बल्लेबाज के लिए मशहूर गेल ने 6 शतक जड़े हैं, तो विराट कोहली के नाम 5 शतक हैं। कोहली ने एक ही सीजन में 4 शतक जड़े थे।
जोस बटलर और विराट कोहली के पास रिकॉर्ड तोड़ने का मौका
दूसरी ओर, इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर के नाम भी 5 शतक हैं। विराट कोहली और बटलर के पास न केवल क्रिस गेल की बराबरी करने का मौका है, जबकि अगरा इनमें से कोई भी दो शतक जड़ता है तो गेल का रिकॉर्ड टूट जाएगा। इसके बाद केएल राहुल और शेन वॉटसन के नाम 4-4 शतक हैं। राहुल खेल रहे हैं और लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी करते नजर आएंगे, जबकि वॉटसन रिटायर हो चुके हैं।

दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान डेविड वॉर्नर के नाम भी 4 शतक हैं। इसका मतलब यह है कि उनके पास भी गेल का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है। राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन के 3 शतक हैं और वह भी उम्मीद करेंगे कि कुछ अच्छी पारियां खेलकर इस लिस्ट में अपना नाम ऊपर लेकर जाएं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.