सीएसके के इस स्टार ने बता दिया, धोनी कब लेंगे आईपीएल से रिटायरमेंट!

Updated on 20-03-2023 08:17 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से साल 2019 में संन्यास की घोषणा की थी। हालांकि उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में खेलना जारी रखा है लेकिन अब इस लीग से भी उनके रिटायरमेंट की खबरें जोरों पर है। धोनी ने पिछले सीजन के अपने आखिरी मैच में कहा था कि वह आईपीएल 2023 में निश्चित रूप से खेलेंगे और ऐसा होने भी जा रहा है क्योंकि वह चेन्नई सुपर किंग्स के ट्रेनिंग कैंप में जमकर पसीना बहा रहा रहे हैं।

वहीं इस बीच सीएसके के ही स्टार खिलाड़ी दीपक चहर ने धोनी के रिटायरमेंट को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है। चाहर ने अपने एक इंटरव्यू में बताया है कि, 'किसी ने नहीं कहा कि धोनी का यह आखिरी आईपीएल सीजन है। खुद उन्होंने भी ऐसा नहीं कहा और ना ही हम इस तरह की कोई बात जानते हैं। हम चाहते हैं कि वह टीम के लिए जितना खेल सके खेलें।'
    उन्होंने कहा, 'धोनी जानते हैं कि उन्हें कब संन्यास लेना है। पूरी दुनिया ने उन्हें देखा जब वे टेस्ट और लिमिटेड ओवर क्रिकेट से संन्यास लिया था। रिटायरमेंट का फैसला सिर्फ उन्हीं पर है और कोई नहीं जानता है। मुझे उम्मीद है कि वह अभी आईपीएल में और खेलेंगे। मेरे लिए उनकी कप्तानी में खेलना सौभाग्य की बात है। उनके साथ खेलना एक सपना रहा है। वह अपने अच्छे टच में दिख रहे हैं। ऐसा देखने को मिलेगा जब आईपीएल 2023 में बल्लेबाजी करेंगे।'

    धोनी की कप्तानी में सीएसके ने जीते हैं 4 आईपीएल ट्रॉफी

    इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपरकिंग्स सबसे सफल टीमों में से एक हैं। कप्तान धोनी की अगुवाई में टीम ने चार बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। हालांकि साल 2022 में धोनी ने रविंद्र जडेजा को अपना उत्तराधिकारी बनाया था लेकिन टीम को मिली लगातार हार के बाद जडेजा ने कप्तानी छोड़ दी और एक बार फिर से धोनी टीम के कप्तान बने। वहीं आईपीएल 2023 में भी उम्मीद है कि धोनी ही टीम की कप्तानी करेंगे।

    पुराने फॉर्मेट में खेला जाएगा आईपीएल 2023

    कोरोना महामारी के बाद एक बार फिर से आईपीएल को पुराने फॉर्मेट में खेले जाने की तैयारी है। इस बार होम और अवे फॉर्मेट में मैच खेले जाएंगे। ऐसे में धोनी सीएसके के होमग्राउंड पर खेलते हुए नजर आएंगे। ऐसे में सीएसके के फैन के लिए यह बड़ा तोहफा होगी कि अगर धोनी आईपीएल से रिटायरमेंट लेते हैं तो वह उनके होमग्राउंड पर होगा। आईपीएल 2023 में सीएसके अपना पहला मैच 31 मार्च को डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस के साथ खेलेगा।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     08 September 2026
    क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
     08 September 2026
    दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
     05 September 2026
    दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
     04 September 2026
    दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
    Advt.