गोविंदा का दामाद है ये क्रिकेटर, अब बदलेगा शाहरुख खान की KKR की किस्मत

Updated on 28-03-2023 08:19 PM
नई दिल्ली: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने सोमवार को बाएं हाथ के बल्लेबाज नीतीश राणा (Nitish Rana) को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी चरण के लिए टीम का नया कप्तान चुना। राणा इससे श्रेयस अय्यर की जगह लेंगे, जिनके पीठ की सर्जरी कराने की संभावना है जिससे उनके पूरे सत्र से बाहर रहने का खतरा मंडरा रहा है। घरेलू मैचों में दिल्ली के लिए खेलने वाली नीतीश राणा भारत के लिए एक वनडे और 2 टी20 मुकाबले खेल चुके हैं।

गोविंदा के दामाद हैं नीतीश

शाहरुख खान की टीम के नए कप्तान नीतीश राणा रिश्ते में एक्टर गोविंदा का दामाद हैं। उन्होंने खुद कुछ समय पहले द कपिल शर्मा शो में इसका खुलासा किया था। कपिल के शो में गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक ने बताया था कि नीतीश की पत्नी सांची मारवाह उनकी चचेरी बहन हैं। ऐसे में नीतीश राणा उनके बहनोई हुए। गोविंदा की भांजी सांची मारवाह के पति होने के कारण नीतीश राणा उनके दामाद हुए।


मुंबई इंडियंस से मिली थी पहचान

नीतीश राणा ने 2016 में मुंबई इंडियंस की तरफ से आईपीएल डेब्यू किया था। 2017 सीजन में मुंबई ने उन्हें लगातार मौके दिए और मिडिल ऑर्डर में नीतीश ने 12 पारियों में 333 रन बनाए। इसमें कई मैच जिताऊ पारियां भी शामिल थीं। आईपीएल 2018 की नीलामी में केकेआर ने उन्हें 3.4 करोड़ में खरीदा। 2022 की नीलामी उन्हें खरीदने के लिए केकेआर ने 8 करोड़ रुपये खर्च किये थे। आईपीएल के 91 मैचों में अभी तक राणा ने 27.96 की औसत और 134 की स्ट्राइक रेट से 2181 रन बनाए हैं।

अच्छी नहीं है हालिया फॉर्म

नीतीश राणा ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दिल्ली की कप्तानी कर चुके हैं। हालांकि इस रणजी सत्र में उन्हें दिल्ली की टीम से उनके खराब प्रदर्शन के कारण बाहर कर दिया गया था। राणा ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दिल्ली के 12 टी20 मैचों में कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली है जिसमें टीम को आठ में जीत और चार में हार मिली। केकेआर की टीम एक अप्रैल को अपने अभियान की शुरूआत पंजाब किंग्स के खिलाफ करेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.