1 शेयर पर 1 बोनस शेयर देगी यह कंपनी, रिकॉर्ड डेट तय

Updated on 01-10-2022 05:37 PM
 स्मॉल-कैप (small cap) कंपनी Atam Valves Ltd ने अपने निवेशकों को बोनस शेयर देने का ऐलान किया है। कंपनी के निदेशक मंडल ने 1:1 रेशियो के हिसाब से बोनस शेयर देने के लिए रिकॉर्ड डेट तय किया है। कंपनी के शेयर शुक्रवार को 270.10 रुपये पर बंद हुए। इस साल अब तक इस शेयर ने 468.63% का रिटर्न दिया है। इस दौरान यह 47 रुपये से लेटेस्ट प्राइस तक पहुंचा है। 
बोनस शेयर पर क्या कहा कंपनी ने?
कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा है, "भारतीय प्रतिभूति विनिमय बोर्ड विनियम, 2015 के विनियमन 42 के अनुसार, आपको सूचित किया जाता है कि 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर के लिए  बुधवार, 12 अक्टूबर, 2022 को रिकॉर्ड डेट  के रूप में तय किया गया है। यह फैसला  30 सितंबर, 2022 को आयोजित होने वाली एजीएम  में शेयरधारकों के अप्रूवल के अधीन लिया गया है।" बता दें कि Atam Valves का मार्केट कैप ₹111.42 करोड़ है। यह प्लंबिंग और औद्योगिक वॉल्व और फिटिंग की प्रमुख प्रोडक्शन कंपनी है। 
Atam Valves Ltd शेयर प्राइस हिस्ट्री
Atam Valves स्टॉक की कीमत 9 अक्टूबर, 2020 को 40 रुपये से बढ़कर पिछले दो सालों में  मौजूदा बाजार प्राइस पर पहुंच गई है। इस  दौरान इसने 575.25% मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। स्टॉक की कीमत 1 अक्टूबर, 2021 को ₹51.50 से बढ़कर पिछले एक साल के दौरान मौजूदा प्राइस 270.10  रुपये  तक पहुंच गई। इस दौरान इसने 424.47% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। शेयर की कीमत 3 जनवरी 2022 तक ₹47.50 से बढ़कर मौजूदा बाजार मूल्य पर पहुंच गई है। यानी  2022 में अब तक 468.63% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम कम होने और कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से आज दुनिया भर के शेयर बाजारों में तेजी आई है। उसका असर घरेलू…
 27 July 2026
नई दिल्ली: मार्च से जून के बीच विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में भारी बिकवाली की। लेकिन जुलाई में यह सिलसिला टूट गया। जुलाई में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने…
 27 July 2026
नई दिल्ली: दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ रही इकॉनमी है। लेकिन देश की इकॉनमी पर एक ऐसा जंग लगा है जो सालाना 14 लाख करोड़ रुपये…
 27 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान पर हमला किया था। इससे दुनिया भर में हाहाकार मच गया था। कच्चे तेल की कीमत कई महीनों तक 100…
 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
Advt.