इस कंपनी को 24 साल में पहली बार हुआ घाटा, एक साल पहले कमाया था 13.1 अरब डॉलर का मुनाफा

Updated on 04-05-2024 05:48 PM
नई दिल्ली: रूस की सरकारी गैस कंपनी गैजप्रॉम (Gazprom) को पिछले साल यानी 2023 में 6.9 अरब डॉलर का जबर्दस्त घाटा हुआ। देश की सबसे पावरफुल सरकारी कंपनियों में से एक गैजप्रॉम को 24 साल में पहली बार घाटे का सामना करना पड़ा है। यूक्रेन पर रूस के हमले के कारण यूरोप को गैस की बिक्री प्रभावित हुई है। इस कारण कंपनी का घाटा हुआ है। 2022 में कंपनी को 13.1 अरब डॉलर का नेट प्रॉफिट हुआ था। कंपनी को इससे पहले साल 1999 में घाटा हुआ था। राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के करीबी एलेक्सी मिलर ने साल 2001 में इस कंपनी की कमान संभाली थी। इसका मुख्यालय सेंट पीटर्सबर्ग में है।

रूस से गैस एक्सपोर्ट में कभी यूरोप सबसे बड़ा मार्केट हुआ करता था लेकिन यूक्रेन युद्ध के कारण यह बुरी तरह प्रभावित हुआ है। पश्चिमी देशों ने रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं। इससे गैजप्रॉम के बिजनस पर भी काफी असर हुआ है। रॉयटर्स के मुताबिक पिछले साल यूरोप को गैजप्रॉम की नेचुरल गैस सप्लाई 55.6 फीसदी गिरकर 28.3 बिलियन क्यूबिक मीटर रह गई। हालांकि गैजप्रॉम ने 2023 की शुरुआत से अपने एक्सपोर्ट के आंकड़े पब्लिश नहीं किए हैं। रॉयटर्स की कैलकुलेशन के हिसाब से 2023 में कंपनी का एबिटा गिरकर 6.7 अरब डॉलर रह गया जो 2022 में 30.4 अरब डॉलर था। जानकारों का कहना है कि गैजप्रॉम के लिए यह पिछले 22 साल में सबसे खराब एबिटा है।

भारत को कच्चे तेल का एक्सपोर्ट

पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों के कारण रूस अपना कच्चा तेल भारत और चीन जैसे देशों को बेच रहा है। भारत को रूस से कच्चे तेल का निर्यात अप्रैल में रेकॉर्ड स्तर के करीब पहुंच गया। इस दौरान भारत के कुल आयात में रूस की हिस्सेदारी लगभग 40% रही जो मार्च में 30% थी। पिछले साल जुलाई में यह 42% के ऑल-टाइम हाई पर थी। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के कारण भारतीय रिफाइनरों ने रूस से सस्ती कीमत पर ज्यादा तेल खरीदा। एनर्जी कार्गो ट्रैकर Vortexa के मुताबिक भारतीय रिफाइनरी कंपनियों ने अप्रैल में रूस से रोजाना 1.78 मिलियन बैरल कच्चे तेल आयात किया, जो मार्च से 19% अधिक है। अप्रैल में चीन ने रूस से समुद्र के रास्ते रोजाना 1.27 मिलियन बैरल और यूरोप ने 396,000 बैरल तेल मंगाया। अप्रैल में रूस भारत के लिए तेल का सबसे बड़ा सप्लायर रहा। इसके बाद इराक, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात का नंबर रहा। लेकिन भारत का रूस से आयात इन तीनों की कंबाइंड सप्लाई से ज्यादा रहा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ट्रेन का देरी से चलना और गंतव्य स्थान पर देरी से पहुंचना कोई नया नहीं है। काफी ट्रेन को 8-10 घंटे या इससे भी ज्यादा समय…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आधी रात को तो दिल्ली जैसे महानगरों में भी बस या सार्वजनिक परिवहन के साधन नहीं मिलते। छोटे शहर या कस्बे की बात तो छोड़ ही दीजिए। सोचिए…
 21 September 2026
नई दिल्ली: देश में लोग कई जरूरी कामों के लिए लोन लेते हैं। यह बैंक या वित्तीय संस्थाओं के द्वारा अलग-अलग ब्याज दरों पर दिया जाता है। इस बीच इमरजेंसी…
 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
Advt.