प्रॉफिट में आई टाटा ग्रुप की यह कंपनी, 52 हफ्ते के टॉप पर पहुंचा शेयर, 29% तक जा सकता है ऊपर

Updated on 15-05-2023 07:59 PM
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप (Tata Group) की कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) का शेयर सोमवार को चार फीसदी से अधिक उछल गया। कंपनी ने शुक्रवार को फाइनेंशियल ईयर 2023 की चौथी तिमाही के नतीजे घोषित किए थे। टॉप ब्रोकरेज ने इस शेयर में आगे तेजी आने की उम्मीद जताई है। Jefferies, Nuvama, Emkay और Prabhudas Lilladher ने टाटा मोटर्स का शेयर खरीदने की सलाह दी है। सुबह 11 बजे कंपनी का शेयर 3.60 फीसदी की उछाल के साथ 534.20 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। सुबह के सत्र में कारोबार के दौरान यह 537.15 रुपये तक गया था जो इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर है। चौथी तिमाही में टाटा मोटर्स का नेट प्रॉफिट 5,407.8 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले साल समान तिमाही में कंपनी को 1,032 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। 31 मार्च, 2023 को खत्म तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 35 फीसदी तेजी के साथ 105,932 करोड़ रुपये रहा।


कंपनी ने प्रति इक्विटी शेयर दो रुपये का डिविडेंड देने की घोषणा की है। डीवीआर शेयरहोल्डर्स के लिए प्रति शेयर 2.1 रुपये के डिविडेंड की घोषणा की गई है। जेफरीज 665 रुपये के प्राइस टारगेट के साथ टाटा मोटर्स की बाय रेटिंग बरकरार रखी है। पहले उसने टारगेट प्राइस 600 रुपये रखा था। ब्रोकरेज ने एक नोट में कहा कि टारगेट प्राइस में इंडिया बिजनस की 65 फीसदी हिस्सेदारी है। उसका कहना है कि फाइनेंशियल ईयर 2024 में जेएलआर और इंडिया बिजनस का परफॉर्मेंस अच्छा रहेगा। इससे कंपनी के शेयर में 29 फीसदी तक तेजी आ सकती है।

कहां तक जा सकती है कीमत

कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने भी टाटा मोटर्स के शेयर को एड करने का सुझाव दिया है। Emkay का कहना है कि कंपनी का शेयर 565 रुपये तक जा सकता है जो इसकी मौजूदा कीमत से 10 परसेंट अधिक है। Nuwama ने 620 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ इसे खरीदने की सलाह दी है। Prabhudas Lilladher के मुताबिक कंपनी का शेयर 590 रुपये तक जा सकता है। यह इसकी मौजूदा कीमत से 14 फीसदी अधिक है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.