समय से पहले कर्ज चुका रही अडानी की यह कंपनी, शेयर बनेगा रॉकेट

Updated on 28-09-2023 01:57 PM
नई दिल्ली: अडानी ग्रुप (Adani Group) की कंपनी अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन (APSEZ) के शेयरों में आज तेजी आ सकती है। इसकी वजह यह है कि कंपनी 19.5 करोड़ डॉलर का कर्ज समय से पहले भी चुकता करने जा रही है। कंपनी को यह कर्ज अगले साल तक चुकाना था लेकिन उसने पहले ही इसे चुकाने का फैसला किया है। अडानी ग्रुप अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद निवेशकों का भरोसा जीतने के लिए अपना कर्ज कम करने में लगा है। एपीएसईजेड ने एक्सचेंज को बताया कि वह अपने कैश रिजर्व का इस्तेमाल करते हुए 19.5 करोड़ डॉलर के बॉन्ड्स को बायबैक करेगी। इस तरह कंपनी के 52 करोड़ डॉलर के प्रिंसिपल आउटस्टेंडिंग में से 32.5 करोड़ डॉलर ही रह जाएंगे।

कंपनी ने कहा कि उसके बोर्ड ने बॉन्ड्स बायबैक से जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। मई में भी कंपनी ने 13 करोड़ डॉलर के बॉन्ड्स खरीदे थे। साथ ही घोषणा की थी वह अगली चार तिमाही में हर बार करीब 20 परसेंट बॉन्ड्स खरीदेगी। इसकी दूसरी किस्त में कंपनी 19.5 करोड़ डॉलर के बॉन्ड्स की पुनर्खरीद कर रही है। मई में पहली किस्त के बाद 52 करोड़ डॉलर के बॉन्ड्स बाकी रह गए थे। कंपनी ने कहा कि बायबैक टेंडर 26 अक्टूबर तक खुला रहेगा।

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट

अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च ने 24 जनवरी को अडानी ग्रुप के खिलाफ एक रिपोर्ट जारी की थी। इसमें अडानी ग्रुप पर बही-खातों में धोखाधड़ी और शेयरों के भाव में गड़बड़ी के साथ विदेशी इकाइयों के अनुचित उपयोग का आरोप लगाया था। गौतम अडानी की अगुवाई वाले अडानी ग्रुप ने इसका खंडन किया था लेकिन इससे उसके शेयरों में भारी गिरावट आई। हालांकि हाल के दिनों में ग्रुप के शेयरों में तेजी आई है लेकिन अब भी ये टॉप लेवल से दूर हैं। बुधवार को एपीएसईजेड का शेयर 830.50 रुपये पर बंद हुआ था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.