अडानी की इस कंपनी को मिलीं दो-दो गुड न्यूज... शेयर में आ गई तेजी, जानें कहां पहुंच गई कीमत

Updated on 29-04-2025 01:38 PM
नई दिल्ली: गौतम अडानी की कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर में मंगलवार को तेजी आ गई। इस कंपनी के शेयर में तेजी आने के कई कारण रहे। पहला, कंपनी को वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में जबरदस्त प्रॉफिट हुआ है। दूसरा कारण है कंपनी को अमेरिका में हुए मामले में क्लीन चिट मिलना।
कंपनी के शेयर सोमवार को 940.20 रुपये पर बंद हुए थे। मंगलवार को यह दो फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 960.90 रुपये पर खुले। हालांकि बाद में इसके शेयर में कुछ गिरावट भी आई। मंगलवार सुबह 9:30 बजे इसके शेयर 0.39 फीसदी की तेजी के साथ 943.85 रुपये पर कारोबार कर रहे थे।

अमेरिकी मामले में क्लीन चिट

अमेरिका में गौतम अडानी और अडानी ग्रीन के कुछ बड़े अधिकारियों पर रिश्वत देने का आरोप लगा था। कहा गया था कि उन्होंने पावर कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए 265 मिलियन डॉलर की रिश्वत दी। अडानी ग्रीन ने कहा है कि इस मामले की जांच में उन्हें कोई गड़बड़ी नहीं मिली है। कंपनी ने खुद यह जांच करवाई थी।
नवंबर में अमेरिकी अधिकारियों ने गौतम अडानी, उनके भतीजे सागर अडानी और मैनेजिंग डायरेक्टर विनीत एस जैन पर आरोप लगाया था। आरोप था कि उन्होंने भारत में बिजली सप्लाई के कॉन्ट्रैक्ट पाने के लिए रिश्वत दी और अमेरिका के निवेशकों को गुमराह किया। अडानी ग्रुप ने इन आरोपों को गलत बताया था। कंपनी ने जनवरी में कुछ स्वतंत्र लॉ फर्मों को इस मामले की जांच करने के लिए कहा था।
अडानी ग्रीन ने बताया कि जांच के बाद कंपनी के मैनेजमेंट ने यह निष्कर्ष निकाला है कि उन्होंने और उनकी सहायक कंपनियों ने सभी कानूनों का पालन किया है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि उन्हें नहीं लगता कि अमेरिका में चल रहे इस मामले का कंपनी पर कोई बुरा असर पड़ेगा।

कंपनी को कितना हुआ प्रॉफिट?

कंपनी को मार्च तिमाही में पिछले साल के मुकाबले इस साल 24% ज्यादा मुनाफा हुआ है। इस तिमाही में कंपनी का मुनाफा 383 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल इसी तिमाही में यह 310 करोड़ रुपये था।
Q4FY25 में कंपनी की कमाई 3,073 करोड़ रुपये रही। यह पिछले साल के मुकाबले 22% ज्यादा है। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी की कमाई 2,527 करोड़ रुपये थी। अगर पिछली तिमाही से तुलना करें तो कंपनी का मुनाफा 19% कम हुआ है। पिछली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 474 करोड़ रुपये था। लेकिन, कंपनी की कमाई 31% बढ़ी है। पिछली तिमाही में कंपनी की कमाई 2,340 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने अन्य स्रोतों से 214 करोड़ रुपये भी कमाए हैं। इससे कंपनी की कुल कमाई 3,278 करोड़ रुपये हो गई है। पिछली तिमाही में यह 2,636 करोड़ रुपये और पिछले साल इसी तिमाही में 2,841 करोड़ रुपये थी।

10 साल पुरानी है कंपनी

अडानी ग्रीन एनर्जी साल 2015 में शुरू हुई थी। यह एक बड़ी कंपनी है, जिसका बाजार पूंजीकरण 1,50,253.40 करोड़ रुपये है। यह पावर सेक्टर में काम करती है। कंपनी भारत की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनियों में से एक है। इसके पास अभी 21,953 मेगावाट की परियोजनाएं हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.