11 दिन में अडानी की नेटवर्थ से चार गुना कमाई कर चुकी यह कंपनी, ऑल-टाइम हाई से 6% दूर रह गया शेयर

Updated on 07-05-2024 04:42 PM
नई दिल्ली: एआई चिप बनाने वाली अमेरिका की कंपनी एनवीडिया (Nvidia) के शेयरों में हाल के दिनों में काफी तेजी आई है। पिछले 11 कारोबारी दिनों में कंपनी के मार्केट कैप में 400 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है जो अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) की नेटवर्थ से चार गुना है। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक अडानी की नेटवर्थ 95.9 अरब डॉलर हैं। एनवीडिया के मार्केट कैप में पिछले 11 दिनों में रोजाना 36 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। अब यह स्टॉक अपने ऑल टाइम हाई से केवल छह फीसदी दूर रह गया है। अपने हालिया लो लेवल से इसमें 20 फीसदी तेजी आई है। एनवीडिया मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी है।

एनवीडिया का मार्केट कैप 2.303 ट्रिलियन डॉलर है। माइक्रोसॉफ्ट 3.073 ट्रिलियन डॉलर के साथ दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी है जबकि ऐपल 2.786 ट्रिलियन डॉलर के साथ दूसरे नंबर पर है। इस कंपनी की स्थापना 1993 में जेनसन हुआंग ने की थी। कंपनी में उनकी तीन फीसदी से अधिक हिस्सेदारी है। हुआंग 81.1 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 18वें नंबर पर पहुंच गए हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 37.1 अरब डॉलर की उछाल आई है। इस साल कमाई के मामले में वह केवल मेटा प्लेटफॉर्म्स के सीईओ मार्क जकरबर्ग से पीछे हैं। जकरबर्ग की नेटवर्थ इस साल 37.5 अरब डॉलर बढ़ी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ट्रेन का देरी से चलना और गंतव्य स्थान पर देरी से पहुंचना कोई नया नहीं है। काफी ट्रेन को 8-10 घंटे या इससे भी ज्यादा समय…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आधी रात को तो दिल्ली जैसे महानगरों में भी बस या सार्वजनिक परिवहन के साधन नहीं मिलते। छोटे शहर या कस्बे की बात तो छोड़ ही दीजिए। सोचिए…
 21 September 2026
नई दिल्ली: देश में लोग कई जरूरी कामों के लिए लोन लेते हैं। यह बैंक या वित्तीय संस्थाओं के द्वारा अलग-अलग ब्याज दरों पर दिया जाता है। इस बीच इमरजेंसी…
 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
Advt.