इस चवन्नी स्टॉक ने निवेशकों की भर दी झोली, दो साल में दिया ऐसा बंपर रिटर्न
Updated on
06-04-2023 06:56 PM
मुंबई: शेयर बाजार में भले ही गिरावट हो लेकिन कई चवन्नी शेयरों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। इन शेयरों ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। ऐसा ही एक शेयर ब्राइटकॉम ग्रुप लिमिटेड (Brightcom Group Limited) का है। इस शेयर ने पिछले दो वर्षों में 300% से ज्यादा का रिटर्न दिया है। ब्राइटकॉम ग्रुप लिमिटेड के शेयर 6 अप्रैल 2021 को 3.86 रुपये के स्तर पर थे। यह शेयर 04 अप्रैल 2023 को बढ़कर 16.10 रुपये के स्तर पर पहुंच चुके हैं। पिछले दो वर्षों में इस शेयर (Brightcom Group Limited) ने निवेशकों को करीब 317% का रिटर्न दिया है। कंपनी BSE स्मॉलकैप इंडेक्स का हिस्सा है। पिछले दो सालों में इस शेयर ने मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। इस कंपनी के शेयरों में दो साल पहले अगर किसी ने 1 लाख रुपये का निवेश किया होता तो आज उसे 4.17 लाख रुपये का रिटर्न मिलता।
Q3FY23 में कंपनी का शुद्ध राजस्व 41% YoY से बढ़कर 2,865 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी वर्तमान में 25.6x के उद्योग पीई के मुकाबले 2.3x के टीटीएम पीई पर कारोबार कर रही है। कंपनी ने FY22 में 29.42% और 21.33% का ROCE और ROE हासिल किया। कंपनी 3,751.32 करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण के साथ समूह ए के शेयरों में शामिल है।आज शेयर 18.59 रुपये के अपर सर्किट पर कारोबार कर रहे हैं। बीएसई पर स्टॉक का 52-सप्ताह का हाई और लो लेवल क्रमशः 108.45 रुपये और 11.98 रुपये है।