ये पाकिस्तान में ही हो सकता है... सिलेक्टर बनने के बाद खिलाड़ी ने लिया संन्यास

Updated on 08-02-2023 06:32 PM
कराची: यूं नहीं कहा जाता है कि पाकिस्तान में कुछ भी हो सकता है। अब पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल को ही ले लीजिए। उन्होंने पाकिस्तान टीम का सिलेक्टर बनने के बाद क्रिकेट को अलविदा कहा। पाकिस्तान की विश्व विजेता टीम के खिलाड़ी रहे कामरान अकमल ने कहा- तुरंत प्रभाव से संन्यास ले रहा हूं। सिलेक्टर बनने या कोचिंग में आने के बाद खेल पर ध्यान नहीं दिया जा सकता है।

उनके बयान से ऐसा लगा है कि वह अब भी क्रिकेट खेलना चाहते थे, जबकि लंबे समय से इंटरनेशनल क्रिकेट टीम से बाहर थे और यही नहीं, पाकिस्तान सुपर लीग की टीम पेशावर ने भी बाहर का रास्ता दिखा दिया था। यानी क्रिकेट खेलना तो चाहते थे, लेकिन कोई अपनी टीम में शामिल नहीं कर रहा था। हालांकि, बाद में पेशावर ने उन्हें कोचिंग स्टाफ में शामिल किया। अब वह पाकिस्तान टीम के सिलेक्टर बन गए हैं, जो बाबर आजम सहित खिलाड़ियों को चुनेंगे।
क्रिकेट करियर की बात करें तो कामरान अकमल ने 53 टेस्ट खेले और इस दौरान 30.79 की औसत से 2648 रन बनाए, जबकि उनका स्ट्राइकरेट 63.10 का रहा। उनके नाम 6 शतक और 12 अर्धशतक दर्ज हैं। उोंने वनडे करियर में 157 मैचों में 26.09 की औसत से 3236 रन बनाए, जिसमें 5 शतक और 10 अर्धशतक शामिल हैं। टी-20 इंटरनेशनल की बात करें तो कामरान ने 58 मैचों में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया, जबकि 21 की औसत से 987 रन बनाए।

कामरान ने आखिरी मुकाबला कश्मीर प्रीमियर लीग में Bagh Stallions के लिए खेला था। Overseas Warriors के खिलाफ वह खाता नहीं खोल पाए थे। कामरान के सिलेक्शन कमिटी में आने से उनके भाई उमर अकमल के नेशनल टीम में आने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसके बीच औसत खिलाड़ी के सिलेकटर बनने से यह भी सवाल उठ रहा है कि क्या वह अपने से अधिक मैच खेलने वाले कप्तान बाबर आजम पर दबाव बना पाएंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.