कमाल कर दिया नोएडा के इस बिल्डर ने, डेडलाइन से दो साल पहले दे दिया अपार्टमेंट का पोजेशन

Updated on 24-06-2023 09:37 PM
नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) में रियल एस्टेट सेक्टर की बात करें तो एक बात कॉमन है। चाहे इनवेस्टर हों या मकानों के खरीदार, सबकी एक ही शिकायत रहती है कि बिल्डर समय पर प्रोजेक्ट पूरा नहीं करते। जब समय पर प्रोजेक्ट पूरा नहीं होगा तो अपार्टमेंट का पॉजेशन देने में भी देरी होगी। लेकिन नोएडा के इस बिल्डर ने इस मामले में मिसाल कायम की है। इसको प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए यूपी रेरा से जो समय सीमा या डेडलाइन मिली थी, उससे एक-दो महीने नहीं, बल्कि 24 महीने यानी दो साल पहले ही अपार्टमेंट का पॉजेशन देना शुरू कर दिया है।

ग्रेटर नोएडा (वेस्ट) में है प्रोजेक्ट

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सेक्टर 10 है, जो नोएडा-ग्रेटर नोएडा लिंक रोड की दाई तरफ स्थित है। उसी सेक्टर के एक प्राइम लोकेशन पर 8 एकड़ क्षेत्रफल में एटीएस होमक्राफ्ट (ATS HomeKraft) ने एक प्रीमियम डाउसिंग कॉम्पलेक्स डेवलप किया है। हैप्पी ट्रेल्स (Happy Trails) नाम के इस प्रोजेक्ट में एटीएस ग्रुप (ATS Group) की 80 फीसदी जबकि एचडीएफसी कैपिटल एडवाइजर्स की 20 फीसदी की हिस्सेदारी है। इस प्रोजेक्ट को अफोर्डेबल प्राइस पर विकसित किया गया एक प्रीमियम हाउसिंग कॉम्पलेक्स (Premium Housing Complex) बताया जाता है।


प्रोजेक्ट कब हुआ था लॉन्च

एटीएस हेप्पी ट्रेल्स (ATS Happy Trails) प्रोजेक्ट को कंपनी ने साल 2018 में लॉन्च किया था। जैसे ही प्रोजेक्ट शुरू हुआ, इस पर कोविड-19 महामारी का साया पड़ गया। इसी वजह से प्रोजेक्ट में लंबे समय तक निर्माण कार्य बंद रहा या सुस्त रहा। इसके बावजूद कंपनी ने यूपी रेरा (UP RERA) द्वारा दी गई समय सीमा से दो साल पहले ही इस प्रोजेक्ट को पूरा कर लिया है। इसमें अपार्टमेंट ऑनर्स को पोजेशन भी देना शुरू कर दिया गया है।

200 फीसदी तक बढ़ चुके हैं फ्लैट के दाम

एटीएस होमक्राफ्ट के सीईओ मोहित अरोड़ा का कहना है कि कंपनी का फोकस रहता है कि क्वालिटी होम्स की डिलिवरी समय पर हो। इस प्रोजेक्ट में कुल 1,239 रिहाइशी यूनिट्स हैं। इनका निर्माण पूरा हो गया है। इसके पोजेशन दिए जा रहे हें। साथ ही अगले 6-7 महीनों में कंपनी का लक्ष्य तीन विभिन्न प्रोजेक्ट्स में ग्राहकों को 1,450 रिहाईशी यूनिट और 140 प्लॉट सौंपने का भी है। उन्होंने बताया कि हैप्पी ट्रेल्स में 2बीएचके और 3बीएचके फ्लैट्स को लॉन्च के वक्त 40 लाख से 65 लाख रुपये की रेंज में बेचे गए थे। इस प्रोजेक्ट में शत प्रतिशत मकान बिक चुके हैं। इस समय इन फ्लैट्स की क्या कीमत चल रही है, इस सवाल पर वह बताते हैं कि सेकेंडरी बाजार में इनकी कीमतों में लांच के समय की कीमतों के मुकाबले लगभग 200 प्रतिशत तक का इजाफा हो चुका है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.