इस बल्लेबाज ने पहले पिता अब बेटे खिलाफ लगाया शतक, बना डाला कभी नहीं टूटने वाला रिकॉर्ड!

Updated on 08-02-2023 06:31 PM
बुलावायो: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में जिम्बाब्वे के मध्यक्रम बल्लेबाज गैरी बैलेंस ने इतिहास रच दिया। गैरी बैलेंस टेस्ट क्रिकेट में दो अलग-अलग टीमों की ओर से खेलते हुए शतक लगाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। बैलेंस 2014 से 2017 के बीच इंग्लैंड के लिए क्रिकेट खेलते थे। इंग्लैंड की ओर से गैरी बैलेंस ने कुल 23 टेस्ट खेल चुके हैं और इस दौरान उन्होंने चार शतक लगाए थे। टेस्ट क्रिकेट में बैलेंस से पहले ऐसा कारनामा साउथ अफ्रीका के लिए केपलर वेसेल्स किया था। केपलर वेसेल्स साउथ अफ्रीका से पहले ऑस्ट्रेलिया के खेलते थे।
केपलर वेसेल्स साउथ अफ्रीका से पहले 1982 से 1985 के बीच ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम के सदस्य थे, इस दौरान उन्होंने चार शतक लगाए थे। इसके बाद वे साउथ अफ्रीका के लिए 1992 से 1994 के बीच क्रिकेट खेलना शुरू किया। साउथ अफ्रीकी टीम के लिए भी केपलर वेसेल्स ने टेस्ट फॉर्मेट में दो शतकीय पारी खेली थी।

इंग्लैंड के लिए था गैरी बैलेंस का आखिरी टेस्ट

जिम्बाब्वे के लिए खेल रहे गैरी बैलेंस के साथ एक दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट शतक इंग्लैंड के लिए लगाया था और उस मैच में विपक्षी टीम भी वेस्टइंडीज ही थी। हैरानी की बात यह कि उस मैच में वेस्टइंडीज के लिए शिवनारायण चंद्रपॉल खेल रहे थे। वहीं 5 साल बाद जब उन्होंने जिम्बाब्वे के लिए शतक लगाया तो गैरी बैलेंस के सामने वेस्टइंडीज की टीम में शिवनारायण चंद्रपॉल के बेटे तेजनारायण चंद्रपॉल खेल रहे हैं। इस तरह उनके नाम यह एक अनोखा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है।
बुलावायो में खेले जा रहे इस टेस्ट मैच में गैरी बैलेंस ने 231 गेंदों का सामना करते हुए 137 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 12 चौके और 2 बेहतरीन छक्के भी लगाए।

वनडे क्रिकेट में भी हो चुका है कारनामा

सिर्फ टेस्ट क्रिकेट ही नहीं, वनडे में भी अलग-अलग देशों के साथ खेलते हुए शतक लगा चुके हैं। इस लिस्ट में एड जॉयस, इयोन मोर्गन और मार्क चैपमैन का नाम शामिल है। इयोन मोर्गन ने तो अपनी दूसरी टीम के लिए कप्तानी करते हुए आईसीसी वनडे विश्व कप का खिताब दिला दिया। इयोन मोर्गन पहले आयरलैंड के लिए खेलते थे। इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड का दामन थामा और टीम को 2019 विश्व कप का खिताब दिलाया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.