आनंद महिंद्रा के दिल को छू गया भारत का ये 'बाहुबली', ट्वीट कर कह दी ऐसी बात

Updated on 27-03-2023 07:05 PM
नई दिल्ली: भारत की स्पेस एजेंसी इसरो ने अपने सबसे वजनी रॉकेट से एकसाथ 36 इंटरनेट सैटलाइट को उनकी कक्षा में भेजकर रविवार को बड़ी उपलब्धि हासिल की। श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 643 टन वजनी LVM-3 रॉकेट ने ब्रिटिश कंपनी वनवेब के इन सैटलाइट्स को 450 किलोमीटर ऊंची इनकी ऑर्बिट में सफलता के साथ छोड़ा। इसरो की इस सफलता पर देश के जाने माने उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने ट्वीट करके कुछ ऐसा कह दिया जो अब वायरल हो रहा है।
आनंद महिंद्रा ने किया ट्वीट
आनंद महिंद्रा ने ट्वीट किया, 'वाह! ये एक बड़ा रॉकेट है... जो मेरे दिल को अपने साथ आसमान की ओर लेकर जाता है। सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से LVM3-M3/Oneweb India-2 मिशन लॉन्च करने के लिए इसरो को एक बार फिर बधाई।'
लॉन्च क्यों था अहम?
इस लॉन्च के साथ वनवेब का पृथ्वी की निचली कक्षा (लो अर्थ ऑर्बिट) में 618 सैटलाइट का समूह बनाने का टारगेट पूरा हो गया। इससे दुनिया के कोने-कोने तक अंतरिक्ष से ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवाएं मुहैया कराने का रास्ता साफ हो गया है। वनवेब ने 18 लॉन्च से ये सैटलाइट लो अर्थ ऑर्बिट में पहुंचाए हैं।
कितने बजे लॉन्च?
इसरो के LVM-3 रॉकेट ने रविवार सुबह 9 बजे उड़ान भरी और 9 मिनट में तय 450 किलोमीटर की ऑर्बिट में पहुंच गया। इस रॉकेट ने कुल 5,805 किलो वजनी 36 सैटलाइट्स में से पहले 16 सैटलाइट को 20 मिनट बाद उनकी कक्षा में छोड़ा। इसी तरह अन्य सैटलाइट को छोड़ता गया। वनवेब कंपनी ने कहा कि उन्हें सभी सैटलाइट से सिग्नल मिलने लगे हैं।

ब्रिटिश कंपनी वनवेब का कहना है कि इस साल के आखिर तक अंतरिक्ष से ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवाएं भारत समेत दुनियाभर में शुरू हो चुकी होंगी। फिलहाल वनवेब 50 डिग्री उत्तरी अक्षांश से ऊपर स्थित देशों अलास्का, कनाडा, ग्रीनलैंड, ब्रिटेन और उत्तरी यूरोप में अंतरिक्ष से इंटरनेट मुहैया करा रहा है। भारत में इसकी सेवाओं के लिए अभी नियामकीय मंजूरी पाना बाकी है।
रॉकेट की छठी सफल उड़ान
LVM-3 रॉकेट को पहले GSLV MK III नाम से जाना जाता था। रविवार का लॉन्च इसकी छठी सफल उड़ान थी। इससे पहले यह चंद्रयान-2 समेत 5 सफल मिशन कर चुका था। यह रॉकेट 10 टन वजन के पेलोड (सैटलाइट) को धरती की निचली कक्षा में और 4 टन वजन को हाई अर्थ ऑर्बिट या जियो ट्रांसफर ऑर्बिट में छोड़ने में सक्षम है।
इसरो का दूसरा कमर्शल मिशन
इसरो की कमर्शल यूनिट ‘न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड’ (NSIL) का यह दूसरा मिशन था। इस यूनिट ने वनवेब के 72 सैटलाइट्स को दो चरणों में सफलता के साथ धरती की निचली कक्षा में भेजा है। इसके लिए NSIL ने 1000 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। किए हैं। वनवेब के 36 सैटलाइट के पहले बैच को इसी रॉकेट से पिछले साल 23 अक्टूबर 2022 में लॉन्च किया गया था। इस सफल लॉन्च के साथ भारत 1999 से अब तक 422 विदेशी सैटलाइट्स को सफलता के साथ अंतरिक्ष में भेज चुका है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.